वायरल वीडियो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नहीं बल्कि बेंगलूरू में हुए फ्रीडम मार्च का है, गलत दावे के साथ किया जा रहा शेयर

फैक्ट चैक वायरल वीडियो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नहीं बल्कि बेंगलूरू में हुए फ्रीडम मार्च का है, गलत दावे के साथ किया जा रहा शेयर

Anchal Shridhar
Update: 2022-09-19 13:04 GMT
वायरल वीडियो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नहीं बल्कि बेंगलूरू में हुए फ्रीडम मार्च का है, गलत दावे के साथ किया जा रहा शेयर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इसी माह 7 सितंबर से शुरु हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सुर्खियों में बनी हुई है। 150 दिन तक चलने वाली यह यात्रा कन्याकुमारी से प्रारंभ होकर जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान इससे जुड़े कई वीडियो और फोटो अलग-अलग दावों के साथ शेयर किए जा रहे हैं। इस कड़ी में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है वीडियो में दिख रही भारी भीड़ कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन का सबूत है। 

वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा,  “भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब स्पष्ट कर रहा है- भारत को जोड़ने के लिए पूरा देश निकल पड़ा है। आइए, आप भी जुड़िए और भारत को जोड़िए।"  
बता दें कि वायरल वीडियो में हाथों में तिरंगा लिए लोग बड़ी संख्या में मार्च करते हुए नजर आ रहे हैं।  

पड़ताल - हमने वायरल वीडियो के बारे में सही जानकारी एकत्रित करने के लिेए इसका फैक्ट चैक किया। इसके लिए सबसे पहले हमने रिवर्स सर्च की सहायता ली। रिवर्स सर्च में हमें ये वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर मिला। पब्लिक न्यूज नाम के इस यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो 15 अगस्त 2022 को अपलोड हुआ। खबर के अनुसार वीडियो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस द्वारा आयोजित फ्रीडम मार्च का है।

Full View

इसके अलावा सर्च में हमें एक फेसबुक यूजर की पोस्ट भी मिली। जिसके मुताबिक भी ये वीडियो 15 अगस्त 2022 को बेंगलुरु में कांग्रेस द्वारा फ्रीडम मार्च का है। 

इस तरह हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे लोग कांग्रेस के जरुर हैं लेकिन ये वीडियो भारत जोड़ो यात्रा का नहीं बल्कि इसी साल 15 अगस्त को कर्नाटक कांग्रेस द्वारा आयोजित हुए फ्रीडम मार्च का है।  

Tags:    

Similar News