स्मार्टवॉच: boAt Wave Sigma 3 भारत में ब्लूटूथ-कॉलिंग और 7 दिन चलेगी बैटरी लाइफ के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत

  • स्मार्टवॉच में 2.01 इंच की बड़ी एचडी डिस्प्ले है
  • इसमें कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स दिए गए हैं
  • boAt Wave Sigma 3 की कीमत 1199 रुपए है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-23 06:56 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू कंपनी बोट (boAt) ने अपनी नई स्मार्टवॉच वेव सिग्मा 3 (Wave Sigma 3) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस वॉच में कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टवॉच में 2.01 इंच की बड़ी एचडी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग और कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें मैप माय इंडिया द्वारा ऑपरेटेड ऑन-डिवाइस नेविगेशन का भी सपोर्ट दिया गया है।

बात करें कीमतक की तो, boAt Wave Sigma 3 को सिर्फ 1,199 रुपए की प्राइज में उपलब्ध कराया गया है। इसे एक्टिव ब्लैक, मेटल ब्लैक, मेटल ग्रे, कूल ग्रे, चेरी ब्लॉसम, रस्टिक रोज और सेफायर ब्रीज कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन...

boAt Wave Sigma 3 के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टवॉच में स्क्वाअर डायल के साथ 2.01 इंच की बड़े डिस्प्ले दी गई है, जो कि 240 x 296 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले 550 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। वॉच के दाईं ओर एक रोटेटिंग क्राउन मिलता है।

एक DIY वॉच फेस स्टूडियो है, जो यूजर्स को अपनी पसंदीदा डिजाइन, फोटो या थीम के साथ अपने वॉच फेस को कस्टमाइज करने की अनुमति देता है। स्मार्टवॉच क्रेस्ट+ ओएस पर रन करती है। इस वॉच में MapmyIndia का नेविगेशन सिस्टम मिलता है, जो स्मार्टफोन पर निर्भर हुए बिना सटीक टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन प्रदान करता है।

boAt Wave Sigma 3 हार्ट-रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और सेडेंटरी रिमाइंडर जैसे हेल्थ फीचर्स के साथ आती है। इसके अलावा इसमें 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ दौड़ने, साइकिल चलाने, तैराकी या योग का अभ्यास करने जैसी एक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। इसमें कुछ इनबिल्ट गेम और सामान्य फीचर्स जैसे फाइंड माई फोन, मौसम अलर्ट और नोटिफिकेशन भी मिलते हैं।

इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं इसमें दी गई बैटरी एक बार ​चार्ज करने पर 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। Wave Sigma 3 में म्यूजिक और कैमरे को कंट्रोल करने के लिए भी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी IP67 रेटिंग है।

Tags:    

Similar News