22 अक्टूबर को लॉन्च होगा दुनिया का पहला ब्लॉकचेन स्मार्टफोन HTC Exodus
22 अक्टूबर को लॉन्च होगा दुनिया का पहला ब्लॉकचेन स्मार्टफोन HTC Exodus
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में स्मार्टफोन को लेकर कंपनियों में होड़ मची है। बजट फोन से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनियां आए दिन एक से बढ़कर एक शानदार फोन लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में अपने शानदार स्मार्टफोन्स के लिए पहचानी जाने वाली कंपनी HTC भी जल्द दुनिया का पहला ब्लॉकचेन स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। ये स्मार्टफोन है HTC Exodus...
कंपनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम के माध्यम से इसकी जानकारी दी। करीब 10 सेकंंड के इस वीडियो में स्मार्टफोन की हल्की सी झलक दिखलाई गई है। इस स्मार्टफोन को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
वॉलिट की तरह
बता दें कि HTC काफी दिनों से अपने ब्लॉकचेन आधारित स्मार्टफोन पर काम कर रही थी। जानकारी के अनुसार HTC Exodus एक क्रिप्टो फोन है जोकि पापुलर डिजिटल करेंसी जैसे बिटकॉइन, Ethereum आदि के लिए एक सुरक्षित हार्डवेयर वॉलेट की तरह काम करेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, HTC ने देसी (नेटिव) ब्लॉकचेन बनाने की योजना बनाई है, जहां पर एक्सोडस के यूजर्स आपस में क्रिप्टोकुरेंसी की ट्रेडिंग कर सकते हैं। माना जा रहा है कि HTC Exodus का सॉफ्टवेयर Android पर आधारित होगा। इसमें सिक्यॉरिटी प्रोटोकॉल के अलावा अन्य ऐसे ऐप्स भी होंगे जिनके जरिए कॉइन्स का सुरक्षित ट्रांसफर हो सकेगा।
ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी
Blockchain एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां किसी भी डिटेल का डिजिटली रिकॉर्ड रखा जा सकता है। वहीं Bitcoin जैसी तकनीक से आप चीजें को बेच और खरीद सकते हैं। यह दोनोंं चीजे अलग-अलग हैं जिन्हें ब्लॉकचेन स्मार्टफोन से इन्हें इकट्ठा किया जा रहा है। ब्लॉकचेन सिस्टम के जरिए क्रिप्टोकरंसी के लेन-देन को अधिक सुरक्षित बनाया गया है और इसे अब तक का सबसे सुरक्षित तरीका कहा जा सकता है। इसके जरिए क्रिप्टो वॉलेट व ट्रांजेक्शन्स को सेव रखा जा सकता है। इसे हैक कर पाना काफी मुश्किल है।