तेजी से डाउनलोड हो रहा है 'Sarahah App', यहां जानें खासियत और नुकसान

तेजी से डाउनलोड हो रहा है 'Sarahah App', यहां जानें खासियत और नुकसान

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-10 07:36 GMT
तेजी से डाउनलोड हो रहा है 'Sarahah App', यहां जानें खासियत और नुकसान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल Smartphone के लिए कई तरह की Apps मार्केट में अवेलेबल हैं। बिना Apps के Smartphone एक खाली डिब्बे की तरह है, जिसका कोई यूज नहीं किया जा सकता। लेकिन इन दिनों एक Apps यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हो रही है जिसका नाम है "Sarahah"। ये एक मैसेजिंग App है जिसे सऊदी अरब के जैनुल आबेदीन ने बनाया है और इसका डोमेन अमेरिका में रजिस्टर्ड किया गया है। इस App के तेजी से पॉपुलर होने का सबसे बड़ा कारण ये है कि इसमें मैसेज भेजने वाले की पहचान नहीं हो पाती। यानी कि आपको जिसने मैसेज किया है आप उसके बारे में कुछ भी नहीं जान सकते। जबकि सारी Social Apps में मैसेज भेजने वाले का नाम या नंबर तो पता चल ही जाता है। इस App को अब तक गूगल प्ले स्टोर से 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा सकता है।

क्या है Sarahah की खासियत? 

1. इस App की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें मैसेज भेजने के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता। 
2. इस App की मदद से यदि किसी ने आपको मैसेज किया है तो आपको उसके मैसेज के अलावा और कुछ भी नहीं दिखेगा। 
3. Sarahah से आप किसी को मैसेज तो कर सकते हैं लेकिन उसका रिप्लाय नहीं कर सकते। 

क्या है इसके नुकसान?

1. इसका सबसे बड़ा नुकसान भी वही है जो इसका सबसे बड़ा फायदा है। यानी कि मैसेज करने वाले के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता। 
2. इस App को एक डेवलेपर ने बनाया है, न कि किसी कंपनी ने। इसलिए इसपर भरोसा नहीं किया जा सकता। क्योंकि डेवलेपर चाहे तो आपकी जानकारी लीक कर सकता है। 
3. इस App में रजिस्टर होने के लिए आपको ईमेल आईडी देनी होती है, जिसके जरिए यूजर्स IP Adress का पता  लगा सकता है और चाहे तो आपको ट्रेस भी कर सकता है। 

Similar News