कर्नाटक में कोरोनावायरस के 36 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 789 हुई

कर्नाटक में कोरोनावायरस के 36 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 789 हुई

IANS News
Update: 2020-05-09 10:30 GMT
कर्नाटक में कोरोनावायरस के 36 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 789 हुई

बेंगलुरु, 9 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में पिछले 19 घंटों में कोरोनावायरस के 36 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिससे राज्य में कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर कुल 789 हो गई है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, राज्य में अब तक, 789 कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई है। इसमें से 379 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दिया गया है और इस वायरस से 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

चित्रदुर्ग के तीन मामलों को छोड़कर, जो हाल ही में गुजरात और अहमदाबाद से लौटे थे। उनके अलावा अन्य सभी मामले पहले के मामलों के संपर्क के हैं।

शुक्रवार को भी चित्रदुर्ग में पाए गए तीन पॉजिटिव मामले का ट्रैवल हिस्ट्री गुजरात और अहमदाबाद था। शुक्रवार के सभी मामले 64 साल के उम्र के थे, जबकि शनिवार को पाए गए पॉजिटिव रोगियों की उम्र 35 साल से कम है।

राज्य में 36 नए मामलों में से, बेंगलुरु शहर में 12, उत्तर कन्नड़ में भटकल में 7, दावणगेरे में 6, बीदर, चित्रदुर्ग और बंतवाल दक्षिण कन्नड़ में 3-3, तुमकुरु और विजयापुर में 1-1 मामले दर्ज किए गए हैं।

दावणगेरे के छह मामलों में से पांच पॉजिटिव मामले 651 के संपर्क के हैं। बेंगलुरु शहर के 12 मामलों में से पांच मामले 419 के संपर्क के हैं।

अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या, बेंगलुरु में 175, दावणगेरे में 67, उत्तरा कन्नड़ में 31, दक्षिण कन्नड़ में 25 और विजयपुर में 49 हैं।

राज्य में शुक्रवार को कोरोनावायरस के सबसे अधिक 48 पॉजिटिव मामले पाए गए।

Tags:    

Similar News