ठंड में जरूर करे इन फलों का सेवन, सर्दी जुखाम से रहेंगे दूर बढ़ेगी इम्यूनिटी

जीवन शैली ठंड में जरूर करे इन फलों का सेवन, सर्दी जुखाम से रहेंगे दूर बढ़ेगी इम्यूनिटी

Sanjana Namdev
Update: 2023-01-28 09:03 GMT
ठंड में जरूर करे इन फलों का सेवन, सर्दी जुखाम से रहेंगे दूर बढ़ेगी इम्यूनिटी

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। ठंड के मौसम मे कई तरह के फल बाजार में आते है। हमें इन दिनों ऐसे फलों का सेवन करने की सलह दी जाती है जो गर्म हो और लबें समय तक हमारे शरीर को गर्म रखें। साथ ही हमें सर्दी जुखाम से भी बचाएं। वहीं लोग ठंड के दिनों में चाय कॉफी आदि का सेवन ज्यादा करते हैं जो हमें ठंड से तो बचाते हैं लेकिन हमें पोषण नहीं दे पाते हैं। इसलिए फलों का सेवन करना जरूरी है। तो चलिए जानत हैं कि, ठंड में आपके लिए कौन कौन से फल फायदेमंद हैं।

नाशपाती
ठंड के मौसम में आप नाशपाती का सेवन जरूर करें। क्योंकि इसमें विटामिन E और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है जो शरीर की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। 

अनार
अनार ऐसा फल है जो हमें हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। वहीं हम सभी जानते है कि ये सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद होता है। ये सर्दियों में इसलिए जरूरी है क्योंकि, ठंड में ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी कई समस्या आ सकती है। अनार ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है साथ ही वजन भी घटाता है। 

अमरूद
ज्यादातर लोग मानते हैं कि ठंड के दिनों में अमरूद नहीं खाना चाहिए। जबकि अमरूद एक मौसमी फल है जिसके सेवन के कई फायदें हैं।  इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है ये इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करता है।  इससे आप सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को दूर रख सकते हैं। 

सेब
सर्दी में आप सेब जरूर खाएं ये अपच जैसी बीमारियों को दूर करता है। साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट करने में मदद करता है। रोजाना 1 सेब का सेवन करने से शारीरिक और मानसिक विकास भी बेहतर होता है। 
 

Tags:    

Similar News