पूर्व महान हॉकी खिलाड़ी और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बलबीर सिंह खुल्लर का निधन

पूर्व महान हॉकी खिलाड़ी और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बलबीर सिंह खुल्लर का निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-01 15:04 GMT
पूर्व महान हॉकी खिलाड़ी और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बलबीर सिंह खुल्लर का निधन
हाईलाइट
  • 1968 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे
  • इंटरनेशनल करियर के दौरान फारवर्ड पोजीशन पर खेले खुल्लर
  • हॉकी इंडिया ने खुल्लर के निधन पर दुख व्यक्त किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य बलबीर सिंह खुल्लर का रविवार को निधन हो गया। वे 77 साल के थे। खुल्लर मेक्सिको सिटी में 1968 में आयोजित ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी, एक बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। हॉकी इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। हॉकी इंडिया ने खुल्लर के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

खुल्लर का जन्म जलंधर जिले में हुआ था। 1963 में फ्रांस के लियोन में खुल्लर ने भारत के लिए डेब्यू किया था। वह अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान फारवर्ड पोजीशन पर खेले। 1968 में ओलंपिक में कांस्य जीतने के अलावा खुल्लर 1966 में बैंकॉक एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली टीम के सदस्य रहे थे। साल 1999 में खुल्लर को अर्जुन पुरस्कार और 2009 में पद्म श्री से नवाजा गया था। साल 1999 में खुल्लर को अर्जुन पुरस्कार और 2009 में पद्म श्री से नवाजा गया था।

 

 

Tags:    

Similar News