हॉकी स्टार श्रीजेश से मिलकर खुशी हुई

विजयन हॉकी स्टार श्रीजेश से मिलकर खुशी हुई

IANS News
Update: 2021-09-28 08:31 GMT
हॉकी स्टार श्रीजेश से मिलकर खुशी हुई
हाईलाइट
  • भारत ने इस साल टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीता था

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पी.आर श्रीजेश से मिलकर खुशी जाहिर की है। भारत ने इस साल टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीता था।

विजयन ने श्रीजेश से मुलाकात करने के बाद फेसबुक में पोस्ट कर लिखा, मंगलवार की सुबह श्रीजेश मेरे दफ्तर आए और मुझे उनसे मिलकर काफी खुशी हुई। उन्होंने हॉकी में भारतीय तिरंगे को ऊंचा किया। हमने आपस में कुछ पल साझा किए।

मैं और भी पदक जीतने के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। श्रीजेश ने इस दौरान विजयन को अपना पदक दिखाया। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान श्रीजेश केरल के शिक्षा विभाग में चीफ स्पोटर्स ऑर्गनाइजर थे, जिनका प्रोमोशन कर उन्हें डायरेक्टर का पद दिया गया है।

आईएएनएस

Tags:    

Similar News