हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई

सम्मान हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई

IANS News
Update: 2021-11-03 10:01 GMT
हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई
हाईलाइट
  • मिडफील्डर मोनिका को भी अर्जुन पुरस्कार के लिए मनोनित किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कप्तान मनप्रीत सिंह को बुधवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हॉकी इंडिया ने बधाई दी। यह भारत में एक खिलाड़ी को दिए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। टोक्यो ओलंपिक में श्रीजेश ने एक असाधारण प्रदर्शन करते हुए टीम को ओलंपिक कांस्य पदक जीतने में अहम योगदान दिया था।

उन्हें इस योगदान के लिए एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार 2020/21 भी दिया गया था। वहीं, मनप्रीत की कप्तानी में भारत 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीत सका।

ओलंपिक में असाधारण प्रदर्शन करने पर पूरी भारतीय हॉकी टीम को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसमें रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, बीरेंद्र लकड़ा, हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, अमित रोहिदास, सुमित, गुरजंत सिंह, वरुण कुमार और सिमरनजीत सिंह शामिल हैं।

वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम में अनुभवी फॉरवर्ड वंदना कटारिया और मिडफील्डर मोनिका को भी अर्जुन पुरस्कार के लिए मनोनित किया गया है। वंदना और मोनिका दोनों 2016 के रियो ओलंपिक के साथ-साथ टोक्यो ओलंपिक 2020 में महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं, जहां टीम ने शानदार खेल से करोड़ों भारतीय का दिल जीता और इतिहास रच दिया।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और दिग्गज कोच सरपाल सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया हैं, साथ ही पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान और कोच प्रीतम सिवाच को भी द्रोणाचार्य के लिए मनोनीत किया गया हैं।

आईएएनएस

Tags:    

Similar News