आइस हॉकी चैंपियनशिप: एलएसआरसी ने अंडर-20 बॉयज वर्ग में कांस्य पदक जीता

आइस हॉकी चैंपियनशिप: एलएसआरसी ने अंडर-20 बॉयज वर्ग में कांस्य पदक जीता

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-06 18:13 GMT
आइस हॉकी चैंपियनशिप: एलएसआरसी ने अंडर-20 बॉयज वर्ग में कांस्य पदक जीता
हाईलाइट
  • LSRC ने अंडर-20 वर्ग में दिल्ली की टीम को 5—1 से हराया
  • अंडर-20 पुरुष वर्ग में लद्दाख की टीम मंगलवार को फाइनल में चंडीगढ़ से भिड़ेगी
  • महिला वर्ग के फाइनल राउंड रॉबिन लीग मैच में महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को हराया

डिजिटल डेस्क, लेह। यहां चल रही 5वीं नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप में लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंटल सेंटर (LSRC) ने अंडर-20 वर्ग में कांस्य पदक हालिस कर लिया है। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के तहत सोमवार को तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में LSRC ने दिल्ली की टीम को 5—1 से करारी शिकस्त दी। 

मेजबान केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की टीम मंगलवार को फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ से भिड़ेगी। वहीं अंडर-20 महिला वर्ग के फाइनल राउंड रॉबिन लीग मैच में महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 8-0 रौंद दिया।

Tags:    

Similar News