भारतीय महिला टीम की डिफेंडर सुनीता लाकड़ा ने इंटरनेशनल हॉकी से लिया संन्यास

भारतीय महिला टीम की डिफेंडर सुनीता लाकड़ा ने इंटरनेशनल हॉकी से लिया संन्यास

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-02 07:21 GMT
भारतीय महिला टीम की डिफेंडर सुनीता लाकड़ा ने इंटरनेशनल हॉकी से लिया संन्यास
हाईलाइट
  • लाकड़ा ने यह फैसला घुटने की चोट के कारण लिया है
  • सुनीता 2018 एशियाई खेलों की रजत विजेता टीम का हिस्सा थीं
  • सुनीता ने कहा
  • आज मेरे लिए बहुत भावुक दिन

डिजिटल डेस्क। भारतीय महिला टीम की डिफेंडर सुनीता लाकड़ा ने गुरुवार को इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास की घोषणा की। सुनीता 2018 एशियाई खेलों की रजत विजेता टीम का हिस्सा थीं। लाकड़ा ने यह फैसला घुटने की चोट के कारण लिया है। उनके घुटने की एक और सर्जरी भी होनी है।

मेरे लिए बहुत भावुक दिन

28 वर्षीय सुनीता ने कहा कि, इस साल भारत के टोक्यो ओलंपिक टीम का हिस्सा न होना, मेरे सपने के टूटना है। हॉकी इंडिया की ओर से जारी एक बयान में सुनीता ने कहा, आज मेरे लिए बहुत भावुक दिन है, क्योंकि मैंने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने का फैसला किया है।

लाकड़ा ने भारत के लिए 139 मैच खेले

लाकड़ा ने 2008 से 2018 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी तक भारतीय महिला टीम की कप्तान की। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी कप्तानी में भारत दूसरे स्थान पर भी रहा। कुल मिलाकर लाकड़ा ने भारत के लिए 139 मैच खेले और उनकी उपलब्धियों में उस पक्ष का हिस्सा होना भी शामिल है, जिसने 2014 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक का दावा किया था। 

Tags:    

Similar News