यूपी, चंडीगढ़, ओडिशा और हरियाणा सेमीफाइनल में

जूनियर हॉकी यूपी, चंडीगढ़, ओडिशा और हरियाणा सेमीफाइनल में

IANS News
Update: 2021-12-23 09:30 GMT
यूपी, चंडीगढ़, ओडिशा और हरियाणा सेमीफाइनल में
हाईलाइट
  • पंजाब की ओर से सिमरनजोत ने 22वें और राजिंदर सिंह ने 45वें मिनट में गोल किए

डिजिटल डेस्क, कोविलपट्टी। चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर हॉकी इंडिया जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंतिम चार में ओडिशा का सामना अब चंडीगढ़ से होगा जबकि उत्तर प्रदेश हॉकी टीम का मुकाबला हरियाणा से होगा। बुधवार को हुए पहले क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में चंडीगढ़ ने पंजाब को 3-2 से शिकस्त दी। चंडीगढ़ टीम के खिलाड़ी रोहित ने 44वें और 51वें मिनट में दो गोल दागे जबकि सुमित ने आठवें मिनट में गोल टीम के लिए गोल किया।

पंजाब की ओर से सिमरनजोत ने 22वें और राजिंदर सिंह ने 45वें मिनट में गोल किए। लेकिन और गोल करने से टीम चूक गई और चंडीगढ़ की टीम ने मुकाबले में विजयी हासिल की। खेलों का राज्य हरियाणा ने दीपक (चौथे, 27वें और 46वें मिनट) की हैट्रिक और अमनदीप (चौथे और 32वें मिनट में) के दो गोल की मदद से घरेलू टीम तमिलनाडु पर 7-3 से जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 9-0 से रौंद दिया। टीम के शारदा नंद तिवारी ने पांच गोल किए। वहीं, ओडिशा ने बिहार पर 4-1 से जीत हासिल की।

आईएएनएस

Tags:    

Similar News