यूनिफर-5 नेशन टूर्नामेंट के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी

हॉकी यूनिफर-5 नेशन टूर्नामेंट के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी

IANS News
Update: 2022-05-25 15:31 GMT
यूनिफर-5 नेशन टूर्नामेंट के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी
हाईलाइट
  • यूनिफर-5 नेशन टूर्नामेंट के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी

डिजिटल डेस्क, रांची। हॉकी इंडिया ने आयरलैंड के डब्लिन में आयोजित होनेवाले यूनिफर 5 नेशन टूनार्मेंट (यू-23) के लिए 20 सदस्यों वाली भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम बुधवार को घोषित कर दी। इसमें झारखंड की तीन खिलाड़ियों ब्यूटी डुंगडुंग, महिमा टेटे और दीपिका सोरेंग को भी जगह मिली है। तीनों राज्य के सिमडेगा की रहने वाली हैं। यह जानकारी देते हुए हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने आईएएनएस को दी।

ये टूर्नामेंट 19 जून से 26 जून तक आयोजित होंगे। जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम नीदरलैंड, आयरलैंड, अमेरिका और यूक्रेन के खिलाफ खेलेगी। 20 सदस्यीय टीम में चुनी गयीं झारखंड की ब्यूटी पूर्व से ही जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की नियमित सदस्य हैं। दीपिका सोरेंग और महिमा टेटे जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में पहली बार चुनी गई हैं। ब्यूटी और दीपिका फॉरवर्ड प्लेयर हैं, जबकि महिमा टेटे डिफेंडर हैं। महिमा टेटे ओलंपियन सलीमा टेटे की छोटी बहन हैं। सलीमा टेटे सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल हैं।

भारत अपना पहला मैच 19 जून को मेजबान आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 20 जून को नीदरलैंड के खिलाफ, तीसरा मैच 22 जून को यूक्रेन के खिलाफ खेलेगा। 23 जून को यूएसए से भिड़ेगा. राउंड-रॉबिन मैचों के बाद शीर्ष दो टीमें 26 जून को फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें उसी दिन कांस्य पदक के लिए प्ले-ऑफ मैच खेलेंगी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News