जापान में कोविड-19 के 86,924 नए केस दर्ज, 247 की मौत

कोविड-19 जापान में कोविड-19 के 86,924 नए केस दर्ज, 247 की मौत

IANS News
Update: 2023-01-01 12:30 GMT
जापान में कोविड-19 के 86,924 नए केस दर्ज, 247 की मौत
हाईलाइट
  • 2022 की संख्या 2021 की तुलना में एक अलग पैमाने पर है

टोक्यो, 1 जनवरी (आईएएनएस)। जापान वर्तमान में कोरोना वायरस की आठवीं लहर का सामना कर रहा है। कोविड-19 से जूझ रहे जापान ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना से एक दिन में 247 लोगों की मौत हुई है। जापान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 86,924 मामले दर्ज किए गए हैं जोकि शनिवार को दर्ज किए गए केसों की तुलना में 20,541 कम हैं।

जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना वायरस के 9,186 नए केस दर्ज किए गए जोकि शनिवार की तुलना में 2,003 कम हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, टोक्यो में अस्पताल में भर्ती गंभीर लक्षण वाले मरीजों की संख्या 45 और पूरे देश में गंभीर लक्षण वाले मरीजों की संख्या 592 हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, जापान में पिछले तीन महीनों में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या साल 2021 की इसी अवधि की तुलना में लगभग 16 गुना ज्यादा है। देश के राष्ट्रीय दैनिक द मेनिची के अनुसार, 2022 की संख्या 2021 की तुलना में एक अलग पैमाने पर है।

रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि 1 अक्टूबर से 29 दिसंबर तक की तीन महीने की अवधि में व्यापक रूप से देखें तो 2021 में उस समय सीमा के दौरान 744 मौतें हुईं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में यह आंकड़ा 11,853 हो गया है।

 

एफजेड/एसकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News