चीन : आइस हॉकी बॉल से मिला खुशहाल जीवन

चीन : आइस हॉकी बॉल से मिला खुशहाल जीवन

IANS News
Update: 2020-07-04 19:00 GMT
चीन : आइस हॉकी बॉल से मिला खुशहाल जीवन
हाईलाइट
  • चीन : आइस हॉकी बॉल से मिला खुशहाल जीवन

बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। 40 वर्षीय चाओ य्वीती पूर्वोत्तर चीन के हेलोंगच्यांग प्रांत के छीछीहाअर शहर के निवासी हैं, जो 32 सालों से आइस हॉकी खेल खेलते हैं। साल 2012 में वह दूसरे शहर में उच्च वेतन वाली नौकरी छोड़कर अपने जन्मस्थान में एक आइस हॉकी कोच बने।

उस समय आइस हॉकी लोकप्रिय नहीं थी। पूरे छीछीहाअर शहर में केवल एक आइस हॉकी खेल-मैदान था और मात्र 30 खिलाड़ी थे। उस समय की स्थिति को याद करते हुए चाओ ने कहा कि आइस हॉकी खेलना मुश्किल कार्य है, खिलाड़ियों को कम कमाई होती है। यहां तक कि उनके लिए जीवन साथी मिलना भी मुश्किल है।

साल 2017 में छीछीहाअर शहर में आइस हॉकी खेल को अच्छा मौका मिला। स्थानीय सरकार ने कानून के रूप में हर साल जनवरी में पहले शनिवार के बाद पूरे हफ्ते को आइस हॉकी सप्ताह और जुलाई को आइस हॉकी सीजन निश्चित किया। शहर में आइस हॉकी व्यायामशालाओं के निर्माण पर जोर दिया गया। हर साल पूरे शहर में 200 से अधिक आइस हॉकी मैदान बनाया जाता है।

इन कदमों से आइस हॉकी खेल के विकास को मौका मिला। चाहे ठंडे सर्दियों में हो, या गर्मियों के मौसम में क्यों न हो, स्थानीय नागरिकों को आइस हॉकी खेलने से अपार आनंद मिला, इस खेल के प्रति लोगों की रुचि दिन-प्रति-दिन बढ़ने लगी।

आइस हॉकी कोच चाओ य्वीती के मुताबिक, साल 2017 में छीछीहाअर शहर में आइस हॉकी सप्ताह के विकास पर जोर दिया, इसी दौरान 10 लाख से अधिक नागरिकों ने भाग लिया, देश के विभिन्न स्थलों से बेशुमार लोग आइस हॉकी प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए यहां आए। नागरिकों की सक्रियता से आइस हॉकी खेल धीरे-धीरे लोकप्रिय होने लगा।

चाओ य्वीती ने कहा कि छोटी-सी आइस हॉकी अब खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ने वाली चीज बन गई है। उनके पास अधिक से अधिक खिलाड़ी आते हैं। आइस हॉकी खेल सिखाने से उन्हें अच्छी आय प्राप्त हुई।

इधर के सालों में छीछीहाअर शहर में आइस हॉकी खेल के जोरदार विकास के चलते, इस से संबंधित व्यायामशाला, प्रशिक्षण, उपकरण, यातायात, रहन-सहन, खानपान और पर्यटन वाला औद्योगिक श्रृंखला स्थापित किया गया है। चाओ य्वीती के बराबर इस खेल में भाग लेने वाले अधिक से अधिक लोग आइस हॉकी बॉल के माध्यम से खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

-- आईएएनएस

Tags:    

Similar News