सुधरने का नाम नहीं ले रहा ड्रैगन, पैंगोंग झील पर दूसरा पुल बना कर भारत के खिलाफ रच रहा है साजिश

लद्दाख सुधरने का नाम नहीं ले रहा ड्रैगन, पैंगोंग झील पर दूसरा पुल बना कर भारत के खिलाफ रच रहा है साजिश

ANAND VANI
Update: 2022-05-18 06:58 GMT
सुधरने का नाम नहीं ले रहा ड्रैगन, पैंगोंग झील पर दूसरा पुल बना कर भारत के खिलाफ रच रहा है साजिश
हाईलाइट
  • पहले के समानांतर एक बड़ा पुल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विस्तारवादी सोच रखने वाला चीन एक बार फिर साजिश रच रहा है। नापाक साजिश रचते हुए चीन पैंगोंग झील पर दूसरा विशाल पुल बना रहा है। जिसका इस्तेमाल कर वह हथियारबंद भारी वाहनों टैंक को इंडियन बॉर्डर के नजदीक से नजदीक लाने में कामयाब हो सकेगा। झील पर चीन दूसरा पुल उस दौरान बना रहा है जब लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद अपने तीसरे साल के काल में पहुंच गया है। 

                                       

द प्रिंट की खबर के मुताबिक  दूसरे पुल के निर्माण के लिए पहले पुल का इस्‍तेमाल सर्विस पुल के रूप में किया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि नया या दूसरा पुल पहले बनाए गए फर्स्ट पुल के ठीक नजदीक है। बताया जा रहा है कि दूसरा नया पुल पहले से काफी बड़ा और चौड़ा है। एनएमटी खबर के मुताबिक 3 सप्‍ताह पहले ही चीन के नए दूसरे पुल के निर्माण को देखा गया है।

पैंगोंग झील पर पुल निर्माण की निरंतर निगरानी साइट पर आगे के विकास को दर्शाती है, नई गतिविधि से पता चलता है कि पहले के समानांतर एक बड़ा पुल विकसित किया जा रहा है। झील पर बड़े/भारी आंदोलन का समर्थन करने की संभावना है।

चीन की ओर से बना जा रहा पहला पुल अब पूरा हो गया है। पैंगोंग त्सो में "बड़ा, चौड़ा" दूसरा पुल बनाना जो बख्तरबंद स्तंभों को ले जा सके पहला पुल अप्रैल में बनकर तैयार नया बनाने के लिए सर्विस ब्रिज के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News