नए साल की छुट्टी के दौरान शंघाई में पांच मिलियन से अधिक पर्यटक आए

आकर्षण पर्यटक नए साल की छुट्टी के दौरान शंघाई में पांच मिलियन से अधिक पर्यटक आए

IANS News
Update: 2022-01-04 11:30 GMT
नए साल की छुट्टी के दौरान शंघाई में पांच मिलियन से अधिक पर्यटक आए
हाईलाइट
  • ऐतिहासिक स्थल बने प्रमुख पर्यटक केंद्र

डिजिटल डेस्क, शंघाई । शंघाई में नए साल में तीन दिन के अंदर 5.17 मिलियन से अधिक पर्यटकों की पुष्टि की है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शंघाई म्यूनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म के अनुसार 1 से 3 जनवरी तक पर्यटनों ने लगभग 12.6 बिलियन युआन (2 बिलियन डॉलर) खर्च किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार शहर के 170 से अधिक प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में कुल 2.26 मिलियन टूरिस्ट यहां आए हैं। यह संख्या पिछले साल की तीन दिवसीय नए साल की छुट्टी से 19 प्रतिशत अधिक है। बंड, यू गार्डन और लुजियाजुई क्षेत्र, साथ ही शहर के ऐतिहासिक स्थलों और हुआंगपु नदी के किनारे के क्षेत्रों में पर्यटकों के प्रमुख केंद्र बने और यहां उनकी संख्या में वृद्धि देखी गई है।

 

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News