आर्थिक संकट से परेशान श्रीलंका में राजनैतिक संकट, पीएम ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा

श्रीलंका आर्थिक संकट से परेशान श्रीलंका में राजनैतिक संकट, पीएम ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा

ANAND VANI
Update: 2022-05-09 10:21 GMT
आर्थिक संकट से परेशान श्रीलंका में राजनैतिक संकट, पीएम ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा
हाईलाइट
  • इस्तीफा का दबाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका में आर्थिक संकट के साथ साथ राजनैतिक संकट भी मंडरा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीलंकाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे को इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है उन्होंने विपक्ष की अंतरिम सरकार बनाने की मांग के आगे झुकते हुए  ये कदम उठाया है। 

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि राजपक्षे सरकार पर लगातार  विपक्ष का दबाव बढ़ रहा था।  खबरों की माने तो ये बात भी सामने आ रही थी कि 76 वर्षीय महिंदा राजपक्षे अपनी ही पार्टी "श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना" के अंदर से विरोधी स्वर उठने लगे थे। इससे पहले पीएम ने राष्ट्रपति की इस्तीफा इच्छा पर अपनी सहमति दर्ज करा दी थी, अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। क्योंकि राष्ट्रपति  आर्थिक संकट से निपटने तक  अंतरिम सरकार के पक्ष में हैं। 

कोलंबो पेज की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम महिंदा राजपक्षे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने पर अपनी सहमति राष्ट्रपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी थी।  जिस पर सरकार के कई मंत्री सहमत थे।  इससे पहले श्रीलंका में सरकार के खिलाफ आर्थिक संकट के चलते खूब विरोध हो रहा था, जिसके चलते राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा कर दी थी।  अभी भी कई जगह मंहगाई और बिजली कटौती के विरोध में जनता की तरफ से जमकर प्रदर्शन हो रहे है।  

 

 

Tags:    

Similar News