आतंकी ओसामा बिन लादेन के परिवार से प्रिंस चार्ल्स ने लिए थे 10 करोड़ रुपये, मीडिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

खुलासा आतंकी ओसामा बिन लादेन के परिवार से प्रिंस चार्ल्स ने लिए थे 10 करोड़ रुपये, मीडिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Anchal Shridhar
Update: 2022-07-31 16:45 GMT
आतंकी ओसामा बिन लादेन के परिवार से प्रिंस चार्ल्स ने लिए थे 10 करोड़ रुपये, मीडिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे दुर्दांत आतंकियों में से एक रहे ओसामा बिन लादेन के परिवार से प्रिंस चार्ल्स को 10 लाख पाउंड यानि करीब 9.6 करोड़ रुपये मिले थे। दरअसल, ओसामा के सौतेले भाईयों ने प्रिंस चार्ल्स के प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल ट्रस्ट में यह राशी दान दी थी जिसे प्रिंस चार्ल्स ने स्वीकार कर लिया था। इस खबर के सामने आते ही अब चार्ल्स के चैरिटेबल ट्रस्ट पर सवाल उठने लगे हैं।  

ब्रिटेन के द संडे टाइम्स अखबार में आई खबर के मुताबिक, प्रिंस चार्ल्स ने लादेन के भाई से लंदन में मुलाकात की थी, साथ उन्होंने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये दान के रुप में लेना स्वीकार किया था। गौरतलब है कि अल कायदा सरगना की दो साल पहले पाकिस्तान में मौत हो गई थी। उसे अमेरिकी फौज ने ढेर कर दिया था। अमेरिका ने ओसामा को मारकर उस हमले का बदला लिया था जिसे उसने 2001 में अंजाम दिया था। बता दें कि ओसामा ने 11 सितंबर 2001 में अमेरिका के ट्विन टावर पर हमला करवाया था। इस हमले में 3 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। हमले में मरने वालों में लगभग 70 लोग ब्रिटेन के भी शामिल थे। 

सलाहकारों ने दी थी दान न लेने की सलाह

रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंस चार्ल्स के सहयोगियों ने उन्हें यह राशि स्वीकार न करने की सलाह दी थी। वहीं ट्रस्ट के चेयनमैन ने बताया कि, ओसामा के भाई बकर से जो डोनेशन राशि ली गई है उसको लेने में सभी ट्रस्टियों ने हामी भरी थी। किसी ने भी इसे लेने से इंकार नही किया था। हालांकि क्लीयरेंस हाउस ने इससे अलग बात कही है। हाउस का कहना है कि, डोनेशन राशि लेने में चार्ल्स पर्सनल तौर पर शामिल थे। 

हाउस के एक प्रवक्ता ने स्काई न्यूज से बात करते हुए बताया कि, ट्रस्ट ने हमें विश्वास दिलाया है कि इस दान राशि को स्वीकृत करने में सारी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है। इसे स्वीकृत करने का फैसला खुद प्रिंस ऑफ वेल्स चैरिटेबल फंड के ट्रस्टी ने स्वंय लिया है। 

बता दें कि इससे पहले भी प्रिंस चार्ल्स के ट्रस्ट पर डोनेशन को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं। ट्रस्ट पर सऊदी के बिजनेसमेन महफूज मरेई मुबारक से धन लेने का भी आरोप है। पुलिस द्वारा मामले की जांच भी की जा रही है। इसके अलावा कतर के पूर्व प्रधानमंत्री एचबीजे के  द्वारा चार्ल्स को 1 मिलियन यूरो जैसी बड़ी रकम देने का आरोप लग चुका है। 

Tags:    

Similar News