यूएस और यूक्रेन सेना प्रमुखों के बीच हुई बैठक से तनाव में आया रूस

रूस -यूक्रेन जंग यूएस और यूक्रेन सेना प्रमुखों के बीच हुई बैठक से तनाव में आया रूस

ANAND VANI
Update: 2023-01-18 10:47 GMT
यूएस और यूक्रेन सेना प्रमुखों के बीच हुई बैठक से तनाव में आया रूस
हाईलाइट
  • यूक्रेन को यूएस की मदद

डिजिटल डेस्क, कीव । रूस और यूक्रेन के बीच करीब एक साल से जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। वैश्विक दबाव और तमाम प्रतिबंधों के बाद भी  रूस जंग को और तेज करते जा रहा है। यूक्रेन के साथ साथ दुनियाभर के कई देश रूस पर बिना वजह युद्ध करने का आरोप लगा रहे है।  रूस की ओर से यूक्रेन पर लगातार मिसाइल हमले और बमबारी की जा रही है। युद्ध में जारी हमलों से  यूक्रेन को काफी जान माल की हानि हुई है। इसी बीच एक खबर सामने आई है कि अमेरिका के जनरल प्रमुख ने यूक्रेन के जनरल प्रमुख से मुलाकात की है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यूक्रेन कोई बड़ा कदम उठा सकता है। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बीते मंगलवार को यूक्रेन-पोलैंड सीमा के पास मुलाकात हुई है। 

अमेरिकी और यूक्रेनी सेना प्रमुख की बैठक 

अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल मार्क मिले ने यूक्रेन सेना प्रमुख जनरल वालेरी जैलुजनी से यूक्रेन-पोलैंड सीमा के पास मुलाकात की। जहां दोनों देशों के सैन्य प्रमुखों के बीच घंटों तक बातचीत हुई। इससे पहले भी दोनों सैन्य अधिकारियों के बीच कई बार बातचीत हो चुकी हैं, लेकिन ये पहली बार था जब दोनों प्रमुखों के बीच मुलाकात हुई। वहीं अमेरिकी प्रमुख मिले के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों सैन्य प्रमुखों ने यह महसूस किया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहिए। जिससे दोनों देशों के बीच और संबंध मजबूत होगें।


यूक्रेन की मदद के लिए आए कई देश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों देशों के सैन्य प्रमुखों की मुलाकात एक औपाचारिकता नहीं है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच  दोनों प्रमुखों की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।  अमेरिका यूक्रेन को हथियार समेत तकनीक से लैस मिसाइल मुहैया करा रहा है। ताकि यूक्रेन रूस से मजबूती से डटा रहे।  हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम दिया था। जबकि नीदरलैंड ने भी यूक्रेन को पैट्रियल मिसाइल रक्षा प्रणाली देने का ऐलान किया है। 
 
संघर्ष 

अमेरिकी और यूक्रेनी सेना प्रमुखों के बैठक के बाद रूस ने एक बड़ा दावा किया है। रूस की ओर से कहा गया है कि यूक्रेनी शहर सोलेदार अब उसकी हाथों में है। सेना शहर पर कब्जा कर चुकी है। कुछ महीने पहले भी रूस ने दावा किया था कि वो यूक्रेन की शहर खारकीव पर कब्जा कर चुका है, लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इसे सिरे से नकार दिया था। अब एक बार फिर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के दावों को ठुकरा दिया है।  यूक्रेनी  राष्ट्रपति का कहना है कि हमारी सेना रूस को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

Tags:    

Similar News