रूस ने जारी की नो एंट्री वाले 963 लोगों की सूची, लिस्ट में बाइडन और मार्क जुकरबर्ग का नाम भी शामिल

रूस-यूक्रेन तनाव रूस ने जारी की नो एंट्री वाले 963 लोगों की सूची, लिस्ट में बाइडन और मार्क जुकरबर्ग का नाम भी शामिल

ANAND VANI
Update: 2022-05-22 02:23 GMT
रूस ने जारी की नो एंट्री वाले 963 लोगों की सूची, लिस्ट में बाइडन और मार्क जुकरबर्ग का नाम भी शामिल
हाईलाइट
  • 963 अमेरिकी लोगों की प्रतिबंधित सूची

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस यूक्रेन युद्ध को करीब तीन माह होने जा रहे है, इसी बीच रूस ने 963  अमेरिकी लोगों की ऐसी सूची जारी की है जो रूस में प्रवेश नहीं करेंगे। लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का नाम भी शामिल है। युद्ध शुरू होने के समय से ही यूक्रेन का साथ दे रहे अमेरिका ने रूस पर कई व्यापारिक आर्थिक आवागमन प्रतिबंध लगा दिए है। रूस के अमेरिका नो एंट्री वाले इस स्टेप को इसी के विरोध में माना जा रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर नो एंट्री सूची में  अमेरिकी सरकार के अधिकारी, सांसद और कई  प्रमुख हस्तियों के नाम  शामिल हैं। रूस ने कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी सोफी ट्रूडो सहित 26 और कनाडाई लोगों पर भी प्रतिबंध लगा दिए।

बैन को लेकर रूसी विदेश मंत्रालय का कहना है कि प्रतिबंध जरूरी हैं जिसका उद्देश्य अमेरिका को बाध्य करना है जो दुनिया में एक नव-औपनिवेशिक "विश्व व्यवस्था" लागू करने की कोशिश कर रहा है।

रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग के चलते कई देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा रखे है। लेकिन सबसे अधिक अंचभित करने वाली बात ये है कि रूस पर इन प्रतिबंधों का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है।  तमाम तरह के प्रतिबंध झेल रहे रूस ने कड़ा फैसला लेते हुए  963 प्रमुख अमेरिकियों की एक ऐसी सूची जारी की है जो अब  रूस में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। रूस के इस फैसले को एक प्रहारी कदम के तौर पर देखा जा रहा है। रूस का कहना है कि ईमानदार बातचीत के लिए मास्को हमेशा तैयार था, है और रहेगा। 

 

 



 

 

 

 

Tags:    

Similar News