जेलेंस्की नहीं फिर किसके डर से बंकर में छुपे पुतिन! युराल पर्वत के बंकरो में ही नया साल गुजारने को हुए मजबूर, इस डर से लिया है ये बड़ा फैसला

रूस-यूक्रेन युद्ध जेलेंस्की नहीं फिर किसके डर से बंकर में छुपे पुतिन! युराल पर्वत के बंकरो में ही नया साल गुजारने को हुए मजबूर, इस डर से लिया है ये बड़ा फैसला

Anupam Tiwari
Update: 2022-12-14 13:49 GMT
जेलेंस्की नहीं फिर किसके डर से बंकर में छुपे पुतिन! युराल पर्वत के बंकरो में ही नया साल गुजारने को हुए मजबूर, इस डर से लिया है ये बड़ा फैसला
हाईलाइट
  • पुतिन ने बंकर में ली शरण

डिजिटल डेस्क, मास्को। रूस व यूक्रेन युद्ध के बीच एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों बंकर के अंदर अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन अचानक आइसोलेशन में चले गए हैं। इस बार आइसोलेशन में जाने की वजह यूक्रेन युद्ध नहीं बल्कि फ्लू को बताया जा रहा है।

पुतिन ने बंकर में ली शरण

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्लू बुखार की वजह से बंकर में शरण ली है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रेमलिन के अधिकारियों में खतरनाक फ्लू फैल गया है, जिसके बाद स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए व्लादिमीर पुतिन को बंकर में रखा गया है। 

पुतिन लोगों से बनाएंगे दूरी 

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की टीम में फ्लू का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुतिन स्वास्थ्य व सुरक्षा चिंताओं के बीच दिसंबर के अंतिम माह तक बंकर में रहेंगे। पुतिन अपने आप को लोगों की नजरों से दूर रखेंगे। पुतिन ने इस महीने अपनी वार्षिक सेट-पीस प्रेश कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है। ऐसा उन्होंने दस साल में पहली बार किया है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि पुतिन के संसद में संबोधन से इंकार नहीं किया गया है, लेकिन उनके करीबी अधिकारियों के फ्लू की संक्रमण के चलते इसे रद्द भी किया जा सकता है।

बीते बुधवार को वर्स्टका मीडिया आउटलेट के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन के संसद के ऊपरी सदन में अपना संबोधन रद्द करने की संभावना है। आउटलेट ने दावा किया है कि पुतिन का परिवार व उनका करीबी यूराल पर्वत के पूर्व में बने बंकर में नए साल की छुट्टियां मनाएगा। 

बंकर में मनाएंगे नए साल का जश्न

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पुतिन अपने परिजनों व करीबियों के साथ अतिसुरक्षित जगह बंकर में नए साल की जश्न मनाने की तैयारी में जुटे हैं। यूराल पर्वत की पीछे बना ये बंकर राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिहाज से काफी सुरक्षित माना जाता है। 

Tags:    

Similar News