VETO पावर पर विवाद: UNSC में भारत को शामिल करने को लेकर सऊदी अरब ने उठाई आवाज, कहा- बदलाव जरूरी

  • UNSC में भारत को किया जाए शामिल- सऊदी अरब
  • UNSC बदलाव करने को लेकर भी सऊदी अरब ने उठाई आवाज
  • UNSC मामले को लेकर भारत को मिला सऊदी अरब का साथ

Dablu Kumar
Update: 2024-02-22 16:59 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्य बनाने के लिए सऊदी अरब ने भारत का समर्थन किया है। साथ ही, सऊदी अरब ने परिषद में सुधार करने को भी कहा है। राजनीतिक लिहाज से भारत के लिए यह बयान काफी मायने रखता है। बता दें कि, सऊदी अरब की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा परिषद में सुधार की काफी ज्यादा जरूरत है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए परिषद में सुधार लाना बहुत जरूरी है।

हाल ही में गाजा में तत्काल युद्धविराम को लेकर अमेरिका ने वीटो पावर का इस्तेमाल किया था। अमेरिका नहीं चाहता है कि गाजा में युद्ध रूके। अगर अमेरिका युद्ध विराम के पक्ष में होता तो फिर वह वीटो पावर का इस्तेमाल नहीं करता। सऊदी अरब ने अमेरिका के ऊपर गाजा पर दोहरा रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि, भारत बार-बार यूएनएससी के विस्तार को लेकर आवाज उठाता रहता है। पांच स्थायी सदस्यों को भी भारत हमेशा चुनौती देता रहता है। भारत की ओर से कोशिश की जा रही है कि उसे भी यूएनएससी का स्थाई सदस्य बनाया जाए। मौजूदा समय में संयुक्त राष्ट्र के पांच स्थाई स्दस्य हैं। जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस और फ्रांस शामिल हैं। इसे पी-5 देश के नाम से भी जाना जाता है।

हाल ही में यूनाइटेड नेशंस में भारतीय स्थायी प्रतिनिधि रुचिका कंबोज ने कहा कि आखिर कब तक पांच स्थाई स्दस्य 188 सदस्य देशों की इच्छाओं पर शासन करते रहेंगे। बदलाव जरूरी है। भारत दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश है। इसके बावजूद भी भारत अब तक यूएन का स्थाई स्दस्य नहीं बन पाया है। 

Tags:    

Similar News