एथनिक लुक को बनाना है परफेक्ट, तो पहने ये ट्रेंडी पायल डिजाइन जो आपके लुक को करेगा कंप्लीट

Sanjana Namdev
Update: 2023-07-26 11:59 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना चल रहा है जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। शिव भक्त सावन में भगवान की सच्चे मन से पूजा- पाठ करते है, खासतौर से महिलाएं। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार कर मंदिर जाती हैं और भगवान की पूजा करती हैं। लेकिन माना जाता है कि पायल के बिना सोलह श्रृंगार अधूरा रहता है और फिर पायल की छन- छन आवाज सभी को अच्छी लगती है। इसलिए भारतीय परंपरा में पायल को महिलाओं के सोलह श्रृंगार में शामिल किया गया है और महिलाओं के साथ लड़कियों को भी पायल पहनना काफी पसंद करती है। अगर आप को भी पायल पहनना पसंद है। तो आज हम आपको कुछ ट्रेंडी पायल डिजाइन के बारे में बताएं।

कुंदन मोती पायल -

कुंदन मोती की पायल एथनिक लुक में ग्लैमर का तड़का लगाती है। यह स्टाइल महिलाओं के साथ नई जेनरेशन की लड़कियों को भी काफी पसंद आती है। कुंदन मोती पायल पहनने के बाद पैरों और भी ज्यादा सुंदर लगने लगते हैं। आप इस पायल को सिल्क या फिर बनारसी साड़ी के साथ पहन सकती हैं।




पर्णिका लचीली सिल्वर पायल-

अगर आप को सिंपल डिजाइन पसंद आती है तो आप पर्णिका लचीली सिल्वर पायल पहन सकती है। ये पायल आपके लुक को इन्हैंस करने के साथ कम्पलीट कर देंगी। इस तरह की पायल को पटियाला सलवार सूट, शरारा सेट या फिर किसी भी तरह के सूट के साथ कैरी कर सकती है।




ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर पायल-

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर की पायल नई जेनरेशन की लड़कियों को भी काफी पसंद आती है। यह आज के फैशन में काफी ट्रेडिंग है। आप इस तरह की पायल को साड़ी और सूट पर भी पहन सकती है।






एंकलेट-

एंकलेट एक पैर में पहनना जाता है जो कि नई जेनरेशन के बीच बेहद पसंद किया जाता है। एंकलेट को आप थनिक या फिर वेस्टर्न लुक के साथ पहना सकती हैं। एंकलेट भी कई डिजाइन में आते है जिसमें मोतियों और लटकन के साथ और मस्टीपल चेन डिजाइन आदि शामिल है। 






डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें

Tags:    

Similar News