हेल्थ टिप्स: स्लिप डिस्क की समस्या से पाना चाहते हैं छुटकारा तो, इन चार योगासनों का रोजाना करें अभ्यास

  • स्लिप डिस्क की समस्या से पाना चाहते हैं छुटकारा
  • इन चार योगासनों का रोजाना करें अभ्यास

Sanjana Namdev
Update: 2024-02-25 11:48 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कमर और पीठ में दर्द आज कल आम बात हो गई है। हर दूसरा इंसान इस समस्या से परेशान हैं। घंटों गलत पोस्चर में बैठने, गलत लाइफस्टाइल और खानपान के कारण स्लिप डिस्क की शिकायत हो जाती है। स्लिप डिस्क रीढ़ की हड्डी में होने वालीस्थिति है, जो सामान्यतः हड्डियों में खराबी और चोट लगने से हो सकती है। आजकल युवाओं में स्लिप डिस्क की शिकायत बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लगभग 80 फीसदी युवा स्लिप डिस्क की समस्या से परेशान हैं। लेकिन आप इन चार योगासनों को करके इससे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

शवासन

इस आसन को किसी भी योग के अभ्यास के बाद सबसे आखिर में किया जाता है। शवासन के अभ्यास से शरीर और आंतरिक ऊर्जा बेहतर बनती है। स्लिप डिस्क की वजह से होने वाले दर्द को कम करने के लिए शवासन का अभ्यास कर सकते हैं। 


भुजंगासन

भुजंगासन से रीढ़ की ऊपरी हड्डियों पर दबाव पड़ता है। कमर दर्द से राहत और शरीर को लचीला बनाने के लिए भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं। 


उष्ट्रासन

रीढ़ की हड्डी की समस्याओं को दूर करने के लिए उष्ट्रासन का अभ्यास असरदार है। आसन को करने के लिए शरीर को पीछे की तरफ झुकाया जाता है। दबाव के कारण रीढ़ की हड्डी की समस्याएं दूर होती हैं।


शलभासन

शलभासन के अभ्यास से स्लिप डिस्क और कमर दर्द से राहत मिलती है। आसन को सही तरीके से करने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।


धनुरासन

धनुरासन के अभ्यास से स्लिप डिस्क और कमर दर्द से राहत मिलती है।


डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News