Ohhh! तो इस वजह से ट्विटर पर शुरु हुआ #sareetwitter ट्रेंड, इन महिलाओं ने बताई साड़ी की महत्ता

Ohhh! तो इस वजह से ट्विटर पर शुरु हुआ #sareetwitter ट्रेंड, इन महिलाओं ने बताई साड़ी की महत्ता

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-16 07:27 GMT
Ohhh! तो इस वजह से ट्विटर पर शुरु हुआ #sareetwitter ट्रेंड, इन महिलाओं ने बताई साड़ी की महत्ता

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। इन दिनों सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इसे #sareetwitter नाम दिया गया है। जिसके अंतर्गत कई महिलाएं अपनी पसंद की साड़ी पहन कर पोज दे रही हैं और #sareetwitter के अंतर्गत अपनी फोटो शेयर कर रही हैं। सा​थ ही ये महिलाएं इस विशेष परिधान परिधान की खूबियां भी बता रही हैं। सोमवार सुबह से इस ट्रेंड की शुरुआत हुई थी और मंगलवार सुबह तक ट्विटर पर इस तरह के पोस्ट की बाढ़ आ गई। इसके अंतर्गत कई राजनीतिक और बॉलीवुड की जुड़ी ​महिलाओं के साथ आम महिलाओं ने भी इस ट्रेंड में पार्ट लिया और साड़ी का महिमा मंडन किया। 

ऐसे हुई इस ट्रेंड की शुरुआत
अचानक सोमवार को ऐसा क्या हुआ कि इस ट्रेंड की शुरुआत हुई और मंगलवार को ट्विटर पर बाढ़ आ गई। दरअसल, इसकी शुरुआत न्यूयॉर्क टाइम में छपे एक आर्टीकल के बाद हुई थी। जी हां, इसमें छपे एक लेख में साड़ी को "हिंदुओं का परिधान" बताया गया है। साथ ही इसकी महिमा, गरिमा और इतिहास के बारे में बताया है। लेख में कहा गया कि मई 2014 के बाद से साड़ी को काफी प्रमोट किया जा रहा है, लेकिन पीएम मोदी के चुनाव जीतने के बाद से बनारसी साड़ी बनाने वाले बुनकरों की समस्‍याओं की ओर ध्‍यान नहीं दिया गया है। जिसके चलते लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि आर्टिकल बेहद खराब तरीके से लिखा गया है और उसमें गलत तर्क दिए गए हैं। इसी वजह से ट्विटर पर #sareetwitter नाम के ट्रेंड की शुरुआत की गई। 

इसके बाद कई सेलिब्रिटीज ने साड़ी पहन कर पोज दिया और ट्विटर पर #sareetwitter नाम से पोस्ट किया। साथ ही इसकी खूबसूरती, विशेषता आदी के बारे में बता रही हैं। 

​शिवसेना लीडर प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया और खूबसूरत साड़िया पहन कर ट्वीट किया। 

बीजेपी लीडर नूपुर शर्मा ने भी इस साड़ी पहन अपने आफिशियन ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर किया। इसमें वे बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन नगमा ने भी येलो साड़ी पहन फोटो शेयर की। वे बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। सा​थ ही उन्होंने लिखा कि साड़ी हमारी भारतीय परम्परा को दर्शाता है। इसे हमारी सबसे कामुक पोशाक के रूप में भी जाना जाता है। 

एक्ट्रेस Sᴜᴢᴀɴɴᴇ Bᴇʀɴᴇʀᴛ ने भी साड़ी पहन अपनी फोटो  ट्विटर पर #sareetwitter पोस्ट की। साड़ी में वे बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

भारतीय विदेश सेवा अधिकारी निरुपमा मेनन रॉय भी इस ट्रेंड में आगे रहीं और अपनी दोस्त के साथ खूबसूरत साड़ी वे बहुत खूबसूरत लगीं। अपनी फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा कि साड़ी श्रीलंका में भी बहुत लोकप्रिय पोशाक है और श्रीलंका की महिलाएं हमारे हथकरघा बुनकरों की कलात्मकता से कितना प्यार करती हैं, इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। यहां मेरे संगीतकार मित्र साउंडरी डेविड रोड्रिगो के साथ हैं। 

 

टीवी एंकर रिचा अनिरुद्ध भी इस ट्रेंड में कहा पीछे रहने वाली थी। उन्होंने भी चार सबसे खूबसूरत फोटो निकाली और #sareetwitter​ लिखकर पोस्ट की। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News