जांघों पर रखकर लैपटॉप करते हैं यूज तो मत देखिए पापा बनने का सपना

जांघों पर रखकर लैपटॉप करते हैं यूज तो मत देखिए पापा बनने का सपना

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-21 08:49 GMT
जांघों पर रखकर लैपटॉप करते हैं यूज तो मत देखिए पापा बनने का सपना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में देखन में आ रहा है कि युवा टेक्नोलॉजी का गुलाम हो गया है। युवा जितना अधिक गैजेट्स पर निर्भर है उतना ही वह अपने लिए खतरे भी बढ़ा रहा है। आधुनिक जीवन शैली पुरुषों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक इफेक्ट डाल रही है। पुरुषों को आवश्यकता है कि वे जाने कि किस तरह की जीवनशैली जीने से उनको बड़ा नुकसान हो रहा है। पुरुषों को खानपान या दैनिक जीवन की कोई आदत महंगी पड़े, उससे पहले ही स्वास्थ्य को लेकर सचेत हो जाना चाहिए।

 

यदि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तो आपको किसी न किसी बीमारी का सामना जरूर करना पड़ सकता है। एक शोध में कहा गया है कि पुरुषों को जांघ पर रखकर लैपटॉप नहीं यूज करना चाहिए। इससे उनके स्पर्म काउंट पर प्रभाव पड़ता है। लैपटॉप को जांघों पर रखकर काम करने से पौरुष क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से आप नपुंसक भी हो सकते हैं। सिगरेट पीना, लगातार पैरों पर रखकर लैपटॉप चलाना सेलफोन्स का खूब इस्तेमाल करने आपकी प्रजनन क्षमता पर बुरा असर डालता है।

  
तो अगर आप इनफर्टिलिटी के शिकार नहीं होने चाहते हैं तो अपनी कुछ आदतों को बदल लें। आज हम आपको बताएंगे कि आपकी किन आदतों के चलते आप इनफर्टिलिटी के शिकार हो रहे हैं। 

 

  • यदि आप टोन्ड मिल्क और कम फैट वाले पनीर खाते हैं तो आपको इनफर्टिलिटी का शिकार होना पड़ सकता है। यह व्यक्ति के अंडोत्सर्ग की प्रक्रिया को प्रभावित करता है।  
  • स्मोकिंग करने वाले लोगों में 10-40 फीसदी तक लोअर फर्टिलिटी रेट देखा गया है। प्रजनन क्षमता के लिए स्मोकिंग की आदत काफी खतरनाक है।
  • मोबाइल फोन्स को अपने पेट और जांघ के बीच के स्थान पर रखने से भी आप नपुंसकता का शिकार हो सकते हैं। सेल फोन्स से निकलने वाले हानिकारक रेडिएशन स्पर्म क्वालिटी को खराब करते हैं।  
  •  
  • यदि आप बहुत ज्यादा मात्रा में मिठाईयों का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। इस वजह से आपके अंतःस्रावी तंत्र पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह भी आपमें नपुंसकता का कारण बन सकता है।  

Similar News