लड़कियां इसी उम्र में कर लेती हैं सेक्स, लाइफस्टाइल का पड़ रहा असर

लड़कियां इसी उम्र में कर लेती हैं सेक्स, लाइफस्टाइल का पड़ रहा असर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-21 19:01 GMT
लड़कियां इसी उम्र में कर लेती हैं सेक्स, लाइफस्टाइल का पड़ रहा असर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पहली बार सेक्स करने को लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक बहस सी छिड़ी हुई है। पहले भारत और ब्रिटेन में पहली बार सेक्स करने वालों की औसतन उम्र 25 से 27 साल हुआ करती थी, लेकिन कुछ सालों के आंकड़ों ने सभी को चौंका सा दिया है। इन आकड़ों पर अलग-अलग देशों की लाइफस्टाइल का भी असर होता है। लेकिन आज हम आपको सेक्स करने की सहीं उम्र के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे।

 

आपको बता दें कि पिछले कई सालों में पहली बार सेक्स करने की औसतन उम्र में गिरावट दर्ज हुई है। एक रिसर्च के मुताबिक ब्रिटेन में पहली बार सेक्स को लेकर उम्र 25 साल से घटकर 16 से 17 साल हो गई है। जो एक बड़ा अंतर माना जा रहा है। इसमें लड़कियों के आंकड़े अधिक हैं।

इस शोध के अनुसार आजकल के टीनेजर्स 15 साल की उम्र में ही सेक्स कर चुके होते हैं। इस विषय को लेकर गंभीर बात यह है कि टीनएजर्स पहली बार सेक्स बगैर कंडोम पहने करते हैं। जिससे उन्हें कई तरह की यौन बीमारियाँ हो सकती हैं।

 

जब हम बात करते हैं भारत की, तो यहाँ भी पहली बार सेक्स करने वालों की उम्र में काफी अंतर आ गया है। भारत में पहले पहली बार सेक्स करने वालों की औसतन उम्र 25 से 27 साल होती थी, लेकिन अब वह घटकर 19 से 22 साल हो गई है।

 

इसका कारण यह भी है कि टीनएजर्स अब सेक्स के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। साथ ही कंडोम और आई पिल जैसी चीज़ों की वजह से उनके मन में सेक्स को लेकर डर ख़त्म होने लगा है। अगर युवाओं की बदलती सोच की बात की जाए, तो अब भारत में पहली बार सेक्स करने की औसतम उम्र 27 से घटकर 22 हो गई है।

Similar News