वजन कम करना चाहते हैं तो खाएं ब्रोकली, हड्डियां करता है मजबूत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-05-17 08:57 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
टीम डिजिटल, हेल्थ डेस्क. सेहतमंद रहने के लिए हम अनेक तरीके अपनाते हैं, कई तरह की पौष्टिक सब्जियां भी मार्केट में उपलब्ध हैं। लेकिन उनके फायदों के बारे में हम नहीं जानते हैं। यहां हम आपको ब्रोकली के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।ब्रोकली फूलगोभी की तरह दिखने वाली अति पौष्टिक सब्जी है। इस सब्जी में कई विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं। ब्रोकली खून साफ करने के साथ-साथ शरीर में मौजूद सभी विषैले पदार्थ को भी बाहर निकालने में मदद करती है।

ब्रोकली में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होने के कारण लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करना पंसद करते हैं। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनकी ये फेवरेट सब्जी होती है।

 

ब्रोकली खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। डॉक्टर भी ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों को ब्रोकली खाने की सलाह देते हैं।

 

ब्रोकली खाने से आंखों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन मोतियाबिंद रोकने के साथ-साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है। आहार में ब्रोकली शामिल करने से कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स कैंसर सेल्स को शरीर में पनपने से रोकते हैं। 

]]>

Similar News