जानिए 14 फरवरी को क्यों मनाया जाता है 'वेलेंटाइन डे'

जानिए 14 फरवरी को क्यों मनाया जाता है 'वेलेंटाइन डे'

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-14 10:24 GMT
जानिए 14 फरवरी को क्यों मनाया जाता है 'वेलेंटाइन डे'

डिजिटल डेस्क,मुंबई। पूरी दुनिया में "वेलेंटाइन डे" अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता हैं। वहीे, भारत में भी प्यार भरे इस दिन को काफी उत्साह के साथ मनाया जाता हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं,14 फरवरी को ही ये दिन क्यों मनाया जाता हैं। इतने खास दिन के पीछे की अपनी एक कहानी हैं। माना जाता हैं कि, तीसरी शताब्दी में रोम का एक क्रूर राजा क्लॉडियस द्वितीय प्यार करने वालों से नफरत करता था। उसे लगता था कि, प्यार और शादी से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति दोनों ही खराब हो जाती हैं। 

इसी वजह से राजा ने अपने सैनिकों को कभी शादी नहीं करने दी लेकिन पादरी वैलेंटाइन ने राजा के इस आदेश को मानने से इंकार कर दिया और प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने कई अधिकारियों और सैनिकों की भी शादी भी कराई। इस बात की जानकारी जब राजा को लगी तो उसने संत वैलेंटाइन को जेल में डाल दिया। कहा जाता हैं कि,पादरी वैलेंटाइन ने जेल में रहते हुए जेलर की बेटी को खत में लिखा था "तुम्हारा वैलेंटाइन"।

अंत में 14 फरवरी 270 को उन्हें  फांसी पर लटका दिया गया। प्रेम के लिए बलिदान देने वाले इस संत की याद में ही हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने का चलन शुरू हुआ। बता दें कि, "ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन" नाम की पुस्तक में वैलेंटाइन का जिक्र हैं। 

 

 


 

 

 

Tags:    

Similar News