सर्दियों के मौसम में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में इन पांच चीजों को करें शामिल, बीमारियां रहेंगी दूर 

इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं सर्दियों के मौसम में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में इन पांच चीजों को करें शामिल, बीमारियां रहेंगी दूर 

Raja Verma
Update: 2022-12-15 10:57 GMT
सर्दियों के मौसम में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में इन पांच चीजों को करें शामिल, बीमारियां रहेंगी दूर 

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। देश में कड़ाके की ठंड लग रही है। बढ़ती ठंड को देखते हुए हर कोई उससे बचने के उपाय कर रहा है और यह जरूरी भी है क्योंकि सर्दी बढ़ने की वजह  से हमारी सेहत में इसका कई बार बुरा प्रभाव भी पड़ता है। इस मौसम में  मौसमी संक्रमण के अलावा गठियां, जोड़ों की दर्द की समस्याएं बढ़ जाती हैं। सर्दी से बचने के लिए आमतौर पर ज्यादतर लोगों को लगता है की गरम कपड़े पहने से काम चल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है गरम कपड़ों के साथ-साथ आपको अपने खान-पान का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनको आप अपनी डाइट में शामिल करके अपने शरीर को गर्म कर सकते हैं साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट कर सकते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट होने से सर्दी जुकाम,फ्लू और कोरोनावायरस जैसी बीमारियों से आप आसानी से बच सकते हैं। 

आंवला 
आंवला विटामिन और न्युट्रिएंट्स से भरपूर होता है इसे संर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना आंवला का सेवन करने  से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। आंवला शरीर को डिटाक्स करने का काम करता है। आप चाहें तो इसका सेवन  आचार, जूस और अन्य रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। 

गुड
सर्दियों के  मौसम में आप गुड का सेवन करके कई अवश्य करें। गुड में मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई पौषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए  जाते हैं। गुड शरीर में खूंन की मात्रा बढ़ाने में सहायक होता है। इस मौसम में गुड के सेवन आप गुड और उससे बनी चीजों के साथ भी इस्तमाल कर सकते हैं। 

पंजरी और लड्डू

 सर्दियों में सोठ के लड्डू के साथ ही गोंद की लड्डू भी बनाए जाते हैं। ये लड्डू आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करते हैं। गेंहू का आटा, नट, घी और बीज के साथ बनाई गई पंजिरी शरीर को गर्म करने के साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करती है। लड्डू का सेवन ठंड और फ्लू को रोकने में मदद करता है और स्किन को कोमल और चिकना बनाता है। 

घी 
घी को लेकर अधिकतर लोगों का मानना  है कि घी खाने से वजन बढ़ता है लेकिन सच तो यह है कि यह आपके भोजन का हिस्सा होना जरूरी है।  इसकी मुख्य वजह यह है कि घी में विटामिन ए, के,ई ओमेगा-9 की मात्रा होता है। घी न केवल त्वचा और पाचन तंत्र  को स्वस्थ रखता है बल्कि आपके बालों को भी स्वस्थ रखने  का काम करता है। 

पौष्टक आहार 
सर्दियों के मौसम में बाहर का भोजन करने के बजाए पोष्टक आहार का सेवन करना चाहिए। डॉ. भी राय देते हैं कि सर्दी में मक्का, बाजरा और मोटे आनाज को भोजन में शामिल करना चाहिए। खानें में प्रोटीन, फायबर, आयरन की मात्रा अधिक रखनी चाहिए इसके लिए इन चीजों का  इस्माल कर आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं।  

Tags:    

Similar News