कान की खुजली हो सकती है "जी का जंजाल", कैसे रखे इसका ख्याल, जाने पूरी खबर में

ऐसे रखे कान का ख्याल कान की खुजली हो सकती है "जी का जंजाल", कैसे रखे इसका ख्याल, जाने पूरी खबर में

bhaskar user3
Update: 2023-03-03 13:15 GMT
कान की खुजली हो सकती है "जी का जंजाल", कैसे रखे इसका ख्याल, जाने पूरी खबर में
हाईलाइट
  • क्यों होता है कानों में खुजली

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया हियरिंग-डे और इंटरनेशनल इयर केयर-डे के रूप में माना रही है। कान मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। यह न रहे तो मानव शरीर का जीवन किसी काम का नहीं होता! इतना महतव्पूर्ण अंग होने के बावजूद कई लोग इसका ख्याल नहीं रखते हैं। जिसकी वजह से कई तरह की कानों की समस्याओं से उन्हें जूझना पड़ता है। कई लोग कान की खुजली से बचने के लिए बिना सोचे समझे कान में गुनगुना सरसों तेल, इयर बड जैसे कई नुस्के का उपयोग करते हैं। हालांकि ये तरीके गलत तो नहीं हैं लेकिन पूरी तरह से सही भी नहीं ठहराया जा सकता है। 

सही तरीके से करें यूज

दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्यों कई परिस्थितियों में कान में तेल डालने और इयर बड से कान की सफाई तो हो जाती है। इसके साथ ही गुनगुना तेल डालने का घरेलू नुस्खा भी काम में आ जाता है। हालांकि, अगर तेल डालने का सही तरीका पता न होने की वजह से कान बहरे पन का शिकार भी हो सकता है। ये ज्यादा लाभकारी कान दर्द और खुजली होने पर होता है। लेकिन शुद्ध सरसों के तेल होने पर ही यह सार्थक होता है।

कब नहीं अपनाए ये विधी

जब आपको जुकाम हो तब इसे यूज करने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इस परिस्थिति में आप कान की बहरे पन का शिकार हो सकते हैं। ठीक यही बात एयर बड पर भी लागू होती है। यदि इसका उपयोग गलत तरीके से उपयोग करते हैं तो कानों में इंफेक्शन फैल सकता है और सुनने की क्षमता खत्म हो सकती है।

क्यों होता है कानों में खुजली

कानों में खुजली होने का मुख्य कारण सिर में डैंड्रफ होना। जिन लोगों के सिर में ज्यादा डैंड्रफ होता है, उनके कान में तेज खुजली और इयर इंफेक्शन की समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसी स्थिति में कान से पस आने की समस्या बनी रहती हैं। अगर ऐसी कोई समस्या आपके साथ है तो आप डॉक्टर से दिखाए और जल्द से जल्द इस रोग से छुटकारा पाएं ताकि आप इंफेक्शन के चपेट में आने से पहले ही स्वस्थ हो सके।


 

Tags:    

Similar News