सक्सेस की गारंटी बन सकती हैं सोने और उठने की आदतें, इन शख्सियतों ने खोले राज

सक्सेस की गारंटी बन सकती हैं सोने और उठने की आदतें, इन शख्सियतों ने खोले राज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-18 03:41 GMT
सक्सेस की गारंटी बन सकती हैं सोने और उठने की आदतें, इन शख्सियतों ने खोले राज

डिजिटल डेस्क। हाल ही में हॉलीवुड स्टार और दो बार एकेडमी अवार्ड के नॉमिनी रह चुके मार्क वाह्ल्बर्ग ने बताया कि वो रोजाना रात 2.30 बजे उठते हैं। यानी जब लोगों की रात होती है तो उनकी सुबह होती है। उन्होंने बताया कि वो 2.30 बजे उठने के बाद 90 मिनट तक वर्कआउट करते हैं, गोल्फ खेलते हैं। इसके बाद प्रार्थना करके अपने दिन की शुरुआत करते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि शाम 7.30 तक वो सो जाते हैं।  बता दें, सुबह जल्दी उठने वाले वो अकेले इंसान नहीं हैं, बल्कि उनके अलावा भी कई ऐसी कामयाब हस्तियां हैं जो सुबह जल्दी उठती हैं। एप्पल के सीईओ टिम कुक भी रात 3 बजकर 45 मिनट पर उठकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, डिज्नी बॉस बॉब इगर भी सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक उठ जाते हैं। देखा जाए तो सभी जानी मानी कॉर्पोरेट शख्सियतों में कुछ न कुछ एक कॉमन बात होती है। अगर आप भी सफलता हासिल करना चाहते हैं तो सुबह जल्दी उठने की आदत डाल लें। अब सवाल ये उठता है कि क्या सफल बनने के लिए सुबह जल्दी उठना जरूरी है? क्या सुबह जल्दी उठने से हम अधिक काम कर पाते हैं? आइए जानते है इसका जवाब।

 

Similar News