रोज इस्तेमाल होने वाली ये चीजें को भी करें सही वक्त पर रिटायर

रोज इस्तेमाल होने वाली ये चीजें को भी करें सही वक्त पर रिटायर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-18 09:19 GMT
रोज इस्तेमाल होने वाली ये चीजें को भी करें सही वक्त पर रिटायर

डिजिटल डेस्क,भोपाल। हम रोज बहुत सी चीजें इस्तेमाल करते हैं, जैसे तौलिए,कंघी,टूथब्रश और भी बहुत कुछ। हम इन्हें टाइम टू टाइम साफ भी करते हैं। अगर ये चीजें ना हो तो जरूरी काम करने में दिक्कत आती है क्योंकि इन चीजों का कोई पर्फेक्ट ऑप्शन नहीं ही है।इनके बिना दिन भी मूश्किल हो जाता हैं।ये ऐसी चीजें जो लबे वक्त तक टिकी रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चीजों को भी सही वक्त पर रिटायर करना जरूरी होता है वरना ये हमें नुक्सान पहुंचा सकते हैं।आज अह बताएंगे की इन्हें कब रिटायर करना सही रहता हैं। 
 

तौलिया-तौलिए को कम से कम एक साल बाद जरूर बदल लेना चाहिए। रोजाना इस्तेमाल करने से उसका मुलायम पन खत्म हो जाता है और वो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।
 

टूथब्रश-लोग ब्रश करते हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि आपको दातों पर जिस भी ब्रश का इस्तेमाल हो रहा है वो मुलायम हो। इसलिए आपको चाहिए ब्रश को कम से कम 3 से 4 महीने के अंतराल में बदल दें।
 

कंघी-जिस तरह तौलिए का इस्तेमाल एक साल तक ही करना चाहिए वैसे ही बालों के लिए इस्तेमाल होने वाले कंघी को कम से कम 6 महीने में जरूर बदल दें क्योंकि कंघी के प्वाइंट्स इस्तेमाल करते हुए शार्प हो जाते हैं जो कि कंघा करते समय आपके स्काल्प को नुकसान पहुंचा सकता है।
 

Similar News