मेहंदी का ये डिजाइन बनाएगा आपके करवा चौथ को खास! यहां देखिए, हाथों में लगाने का सबसे आसान तरीका

करवा चौथ 2021 मेहंदी का ये डिजाइन बनाएगा आपके करवा चौथ को खास! यहां देखिए, हाथों में लगाने का सबसे आसान तरीका

Neha Kumari
Update: 2021-10-20 12:17 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेहंदी, जिसे हिना के नाम से भी जाना जाता है, भारत में महिलाओं द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक खास प्राकृतिक कॉस्मेटिक है। यह सोलह श्रृंगार की वस्तुओं में से एक है जिसका उपयोग महिलाएं त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों के दौरान करती है और करवा चौथ ऐसा ही एक त्योहार है जब महिलाएं अपनी हथेलियों और पैरों को खूबसूरत मेहंदी डिजाइनों से सजा देती हैं। विवाहित महिलाएं करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार की वस्तुओं का इस्तेमाल करती हैं।

त्योहारों के दौरान ये बड़े पैमाने पर किया जाते हैं। मेहंदी को नवरात्रि और अन्य त्योहारों के दौरान देवी को भी चढ़ाया जाता है। माना जाता है मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, पत्नी के लिए पति का प्यार उतना ही गहरा और अटूट होता है। ऐसा कहा जाता है कि, मेहंदी का शरीर पर ठंडा असर पड़ता है, यह गर्मी और सूजन से बचाता है। आज आपको बताएंगे  Jyoti anytime new style की इस वीडियो के साथ मेहंदी कीबेहतरीन डिजाइन।

वीडियो - Jyoti anytime new style

Tags:    

Similar News