इस Sunday प्लान की है 'डेट' तो ये 5 काम जरुर कर लें, लड़की हो जाएगी तुरंत इंप्रेस

इस Sunday प्लान की है 'डेट' तो ये 5 काम जरुर कर लें, लड़की हो जाएगी तुरंत इंप्रेस

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-12 10:34 GMT
इस Sunday प्लान की है 'डेट' तो ये 5 काम जरुर कर लें, लड़की हो जाएगी तुरंत इंप्रेस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर इस संडे आप डेट पर जाने की सोच रहे हों और पहली ही डेट में चाहते हैं कि लड़की आपसे इंप्रेस हो जाए और तुरंत हां कर दे। तो उसके लिए आपको उससे पहले कुछ जरूरी काम कर लेना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं, जिसको आजमाकर आप फर्स्ट डेट में ही उस लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बना सकते हैं। 

1. अच्छे कपड़े पहनें- कपड़े सिर्फ हमें लुक ही नहीं बल्कि हमारी पर्सनालिटी को भी तय करते हैं। और लडकियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नही आते जो वेल ड्रेस्ड न हों। इसलिए डेट पर जाने के लिए ऐसे कपड़ों को सेलेक्ट करें, जो आपको स्टायलिश लुक के साथ डिसेंट लुक भी दें।

2. नाखून जरूर काटलें- कुछ लड़के ऐसे होते हैं, जो अपने नाखूनों को बढाकर रखते हैं। ये बढे हुए नाखून आपको भले ही अच्छे लगते हों, लेकिन लड़कियों को पसंद नहीं आते। डेट पर जाने से पहले अपने नाखूनों का विशेष ध्यान रखें। साफ-सुथरे और कटे हुए नाखून आपको पर्सनालिटी को इंप्रेसिव बनाते हैं। 

3. अच्छा हेयर-कट करवाएं- आप डेट पर गए हों और अगर आपके बाल सेट नहीं तो इससे खराब इप्रेशन पड़ेगा। हो सकता है कि आपकी फर्स्ट डेट, लास्ट डेट बनकर रह जाए। इसलिए डेट पर जाने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह से सेट करवालें। बेहतर होगा कि आप एक अच्छा हेयरकट भी करवालें, क्योंकि इससे आपको एक नया और डिफरेंट लुक भी मिलेगा।  

4.अच्छे परफ्यूम का करें इस्तेमाल- कई बार लड़के डेट पर ऐसे ही बिना डियो-परफ्यूम लगाए चले जाते हैं। और लड़की से न सुनकर आ जाते हैं। अगर आप लड़की की न से बचना चाहते हों, तो डेट पर जाने से पहले अच्छे परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल करें। आपके परफ्यूम की अच्छी खुशबू से आपकी गर्लफ्रेंड इंप्रेस हो सकती है।

5. माऊथ-फ्रेशनर रखें साथ- अगर आप भी उन लोगों में से है, जिनके मुंह से बेवजह दुर्गंध आती है, तो ये आपकी डेट में परेशानी पैदा कर सकता है। इसके बचने के लिए आप हमेशा अपने साथ माऊथ फ्रेशनर रखें।

 

Similar News