नैचुरल रंगों से खेलें होली, स्किन बनेंगी मुलायम  

नैचुरल रंगों से खेलें होली, स्किन बनेंगी मुलायम  

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-23 04:00 GMT
नैचुरल रंगों से खेलें होली, स्किन बनेंगी मुलायम  


डिजिटल डेस्क । होली के त्यौहार में सहसे ज्यादा डर होता है कैमिकल वाले रंगों का। इन रंगों के साथ कुछ देर तो आपको मजा आएगा लेकिन बाद में डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। ये रंग आंखों, स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ लोगों की त्वचा पर जिंदगीभर के लिए दाग बन जाते हैं। इसलिए होली की मस्ती बरकरार रखनी है तो हर्बल रंग से ही होली खेलें। इससे तन-मन दोनों महक उठेगा। 

क्या होते है हर्बल रंग फायदे

होली के लिए रंगों का बाजार सज रहा है। हर बार की तरह इस बार भी अधिकतर दुकानों पर केमिकल रंगों की ही भरमार है, जबकि प्राकृतिक या हर्बल रंग चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध हैं। हर्बल रंग महंगे तो हैं लेकिन इनके फायदे भी बहुत हैं। इन प्राकृतिक रंगों से स्किन मुलायम बनी रहेगी और सौन्दर्य में भी निखार आता है। प्राकृतिक रंगों में चंदन, गेंदा, टेसू, गुलाब व अन्य तमाम फूलों की खुशबू भी आएगी। इन फूलों से ही हर्बल रंग तैयार किए जाते हैं। फूलों से बने रंग जिस पर पड़ेगा वो निहाल हो जाएगा। उसको सुखद खुशबू को एहसास होगा। 

 

हर्बल रंग से भीगने पर शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। होली खेलने के बाद इन रंगों को छुड़ाने में कोई मशक्कत भी नहीं करनी पड़ती, बस एक बार साबुन या शैंपू लगाया और रंग साफ।

प्राकृतिक रंग से त्वचा मुलायम हो जाती है। इन रंगों के जरिए विभिन्न फूलों और वनस्पतियों का तेल भी त्वचा को मिलता है, जो कि त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक है। कैमिकल रंगों से भीगना कभी-कभी इतना महंगा पड़ जाता है कि जिंदगीभर पछताना पड़ता है। मन भी उचाट हो जाता है। इसलिए प्राकृतिक रंगों से होली खेलिए, इससे तन-मन दोनों महक उठेगा। 

 

 

घर पर तैयार करें हर्बल रंग

- नारंगी रंग बनाने के लिए रात भर मेहंदी की पत्तियों को पानी में भिगों दें, सुबह होली खेलें।

- गहरा गुलाबी रंग बनाने के लिए चुकंदर को पानी में उबाल लें, रंग तैयार हो जाएगा।

- लाल रंग के फूलों को रात भर पानी में भिगों दे तो पानी का रंग हल्का पीला हो जाएगा।

- ब्लूबेरी के रस से नीला रंग तैयार किया जा सकता है।

- सूखे लाल चंदन को लाल गुलाल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। लाल रंग का यह पाउडर त्वचा के लिए लाभकारी है।

- सिन्दूरिया के बीजों को पीस कर गाढ़ा लाल रंग बनाया जा सकता है।

Similar News