गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल आपको डाल सकता है परेशानी में, जानिए इसके साइड इफेक्ट्स  

लाइफस्टाइल गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल आपको डाल सकता है परेशानी में, जानिए इसके साइड इफेक्ट्स  

Sanjana Namdev
Update: 2023-05-01 12:42 GMT
गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल आपको डाल सकता है परेशानी में, जानिए इसके साइड इफेक्ट्स  

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुराने समय से हम सब तांबे के बर्तनों के इस्तेमाल के फायदों के बारें में सुनते आ रहें हैं। लेकिन इससे होने वाली हानियों पर हम ध्यान नहीं देते। जब से कोरोना वायरस आया है तब से हम सब खुद को फिट रखने के लिए कुछ ना कुछ करने लगे हैं। इस बीच ताबें की बोतल में पानी पीनें का एक ट्रेंड शुरू हो गया हैं। हमने इसके फायदों पर तो ध्यान दिया लेकिन हानियों पर नहीं। बता दें कि, सर्दियों के मौसम में तांबे के बर्तन में पानी पीना अच्छा होता है। लेकिन गर्मियों में ताबें की बोतल में पानी पीने से हम बहुत सी बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि गर्मी के मौसम में तांबा हमे कैसे नुकसान पहुंचा सकता है।

गर्मियों में क्यों नहीं करना चाहिए तांबे के बर्तन का इ्स्तमाल?
ताबें की तासीर गर्म है इसलिए तांबे के बर्तन से सर्दियों में खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन गर्मी में इसके इस्तमाल से कॉपर की मात्रा बढ़ जाती है, जो सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। इस वजह से गर्मियों में अगर हम ताबें की बोतल से पानी पीते हैं या किसी बर्तन में खाना पकाते हैं तो उसमें ताबें की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है फिर हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर डालती है और हम बहुत सी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। 

गर्मियों में ताबें के बर्तन से होने वाले नुकसान 

  • नकसीन फूटना 
  • भूख में कमी आना
  • शरीर का तापमान बढ़ना 
  • डायरिया की शिकायत 
  • ब्लोटिंग की समस्या होना 

इम चीजें को कभी ना खाएं ताबें के बर्तन में 
 कभी भी दही ताबें के बर्तन में नहीं खाना चाहिए। इससे फूड पॅाइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है क्योकि ताबें के बर्तन में दही रखने से स्वाद कसैला हो जाता है जिस वजह से हमें घबराहट होने जैसी समस्या होने लगती है। साथ हमें दूध या दूध से बनी कोई भी चीजों को तांबे के बर्तन में नहीं खाना चाहिए। नींबू या खट्टे फल भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें कुछ एसे एसिड पाए जाते हैं जो ताबे के साथ क्रिया करके हमें हानि पहुंचा सकते हैं।

तांबे के बर्तन के इस्तेमाल से पहले रखे इन बातों का ध्यान 

  • एक्सपर्ट के अनुसार ताबें के बर्तन में पीनी सिर्फ आप सुबह पी सकते है वो भी खाली पेट अगर आपको पहले से कोई परेशानी है तो आप पहले अपने डॅाक्टर सुझाव ले
  • ताबें के बर्तन मे खाना बनाने से पाचन संबधी परेशानी हो सकती है 
  • ताबें के बर्तन में खट्टी चीजें खोने से उलटी दस्त जैसी परेशानी हो सकती है 
  • ताबें के बर्तन के लाभ उठाने के लिए पहले डॅाक्टर से सलाह लें
     

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। 

Tags:    

Similar News