वर्ल्ड पोहा दिवस 2019, जानें क्या फायदे होते हैं नाश्ते में पोहा खाने से

वर्ल्ड पोहा दिवस 2019, जानें क्या फायदे होते हैं नाश्ते में पोहा खाने से

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-07 12:03 GMT
वर्ल्ड पोहा दिवस 2019, जानें क्या फायदे होते हैं नाश्ते में पोहा खाने से

डिजिटल डेस्क। आज 7 जून को पूरे भारत देश में पोहा दिवस मनाया जा रहा है। भारत में हर घर में नाश्ते में पोहा जरूर बनता है। शायद ही कोई होगा जो पोहा न खाता हो, क्योंकि यह हेल्दी होने के साथ ही काफी टेस्टी भी होता है और इसी कारण इसे सभी खाना पसंद करते हैं। पोहा खाने से हमारे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। आइए जानते हैं की क्या फायदे होते हैं पोहा खाने से।

पोहा खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है, इसलिए नाश्ते में रोज एक कटोरी पोहा जरुर खाना चाहिए। पोहा खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी भी पूरी होती है और इस कारण से इसे गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को जरुर खाना चाहिए।

अगर आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स की कमी है तो नाश्ते में एक प्लेट पोहा जरुर लें, क्योंकि कार्बोहाइड्रेट्स की कमी से शरीर में थकावट और लो-एनर्जी महसूस होती है। बता दें कि डायबिटीज के मरीजों के लिए भी पोहे का सेवन लाभकारी होता है। पोहा खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।  

अगर आपको वजन कम करना है तो पोहा खाना शुरु कर दें। पोहा एक हेल्दी ब्रकफास्ट है जिसे सुबह नाश्ते में खाने से वजन नहीं बढ़ता, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। पोहे में शरीर को फायदा पहुंचाने वाले जरुरी विटामिन्स, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

नोट- किसी भी सुझाव को उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले लें।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


 

Tags:    

Similar News