घर के किचन में रखे ये मसाले दे सकते हैं आपको ग्लोइंग स्किन, इस तरह से करे इस्तेमाल

Sanjana Namdev
Update: 2023-05-28 12:36 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में हर कोई सुंदर और स्टाइलिश लगना चाहता है। इसके लिए वे हर मौसम में कड़े तरीके से अपना ध्यान रखते हैं। इसके साथ ही वे कई तरह के टिटमेंट भी अपनी स्किन पर करवाते रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी के मौसम में सामने आती है। गर्मी में उड़ती धूल की वजह से स्किन पर गंदगी जम जाती है। जिस वजह से स्किन से जुड़ी परेशानियां सामने आने लगती हैं। लेकिन केमिकल बेस्ड ट्रीटमेंट आपकी स्किन को डल कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको आपके घर में रखे ऐसे मसालों के बारे में बताएंगे जिससे आपकी स्किन नेचुरली ग्लोइंग हन सकती है।

जायफल

जायफल के इस्तेमाल से चेहरा काफी चमकदार बनता है। अगर आप स्किन केयर के तौर पर इसका इस्तेमाल करना चाहती हैं तो आधे जायफल को एक चम्मच दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और धो दें। इससे आपको जल्द ही फायदा मिलेगा।

दालचीनी

अगर आप स्किन केयर में दालचीनी का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो दाल चीनी को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर करीब 10 मिनट तक लगाए रखें। इसके बाद सादे पानी से इसे धो दें। ये चेहरे पर होने वाली फोड़े-फुंसी से जल्दी छुटकारा दिलाती है।

नारियल का तेल

नारियल का तेल तो हर रसोई में मिल ही जाता है। अगर आप इसको हर रोज स्किन पर लगाएंगी तो आपकी स्किन कभी रूखी नहीं होगी।

शहद

शहद हर घर में पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार हैं। अगर आप इसे 5-10 मिनट चेहरे पर लगाएंगी तो जल्द ही आपको अपना चेहरा और ज्यादा साफ दिखने लगेगा।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News