जगन्नाथ रथयात्रा गुजरते समय अहमदाबाद में हुआ हादसा, बालकनी गिरने से 1 की मौत, 11 घायल

  • जगन्नाथ रथ यात्रा गुजरते समय अहमदाबाद में हुआ हादसा
  • बालकनी गिरने से 8 लोग घायल

Dablu Kumar
Update: 2023-06-20 12:33 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गुजरते वक्त एक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अपने घर की बालकनी से जगन्नाथ रथ यात्रा को देख रहे थे। तभी एक दो मंजिला इमारत की बालकनी टुट कर गिर गई। इस हादसे में अब तक 1 शख्स की मौत हो चुकी है और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, बालकनी में रथ यात्रा को देखने के लिए क्षमता से ज्यादा लोग जुट गए थे। जिसके कारण यह हादसा हो गया। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। घटना दरियापुर इलाके की है। ताजा जानकारी के मुताबिक, घायल लोगों की मामूली चोटें आई है।  

आज ओडिशा के पुरी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आज अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा में शामिल होकर पूजा-अर्चना किए। 

Tags:    

Similar News