नवनियुक्त नौसेना प्रमुख: एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला

  • आर हरि कुमार नौसेना चीफ से सेवानिवृत्त
  • एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी 26वें नौसेना प्रमुख
  • नौसेना सदैव राष्ट्र प्रथम के मंत्र पर कार्य करती रहेगी

ANAND VANI
Update: 2024-04-30 12:50 GMT

डिजिटल डेस्क, नयी दिल्ली। एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने मंगलवार को 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में भारतीय नौसेना की कमान संभाल ली। उन्हें एडमिरल आर हरि कुमार के स्थान पर नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। लंबे और शानदार करियर के बाद आर हरि कुमार सेवानिवृत्त हो गये। इससे पहले एडमिरल त्रिपाठी नौसेना के उप प्रमुख थे।न्यूज एजेंसी यूनीवार्ता के मुताबिक दिनेश के त्रिपाठी ने नौसेना प्रमुख की कमान संभालने के बाद कहा कि वह नौसेना को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस करने की दिशा में कार्य करेंगे और नौसेना सदैव राष्ट्र प्रथम के मंत्र पर कार्य करते हुए सुभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहेगी।

भारतीय नौसेना का 26 वां नौसेना चीफ बनने पर एडमिरल त्रिपाठी ने  कहा मुझे अत्यंत गर्व और सम्मान की अनुभूति हो रही है। मुझसे पहले 25 नौसेना प्रमुखों ने अपनी कर्मठता और समर्पण से हमारी नौसेना को युद्ध तत्पर, विश्वसनीय, सुगठित और भविष्य की ताकत बनाई है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं इंडियन नेवी को और आत्मनिर्भर, मजबूत तथा टेक्नोलॉजी से लैस बनाऊँ। मेरी पूरी कोशिश रहेगी इंडियन नेवी, हमारे देश के समुद्री हित और समुद्री रक्षा दोनों पर हरदम खरी उतरे - कभी भी, कहीं भी, कैसे भी। मैं आप लोगों के द्वारा सभी भारतीयों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपकी नौसेना सदैव ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र का पालन करते हुए आपके साथ खड़ी है।

यूनीवार्ता के मुताबिक एडमिरल त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी,खडकवासला के पूर्व विद्यार्थी हैं। उन्हें एक जुलाई 1985 को नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध एक्सपर्ट के रूप में उन्होंने नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी तथा बाद में कार्यकारी के रूप में कार्य किया है। उन्होंने आईएनएस विनाश, किर्च और त्रिशूल जैसे युद्धपोताें को कमान किया। लगभग 40 वर्षों के करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण संचालन और स्टाफ नियुक्तियाँ कीं

Tags:    

Similar News