बालासोर रेल हादसा: जानिए इससे पहले देश में कब-कब हुए दिल दहला देने वाले ट्रेन हादसे

बालासोर रेल हादसे से दहला देश

Shiv Pathak
Update: 2023-06-03 07:20 GMT

डिजिटल डेस्क, ओडिशा। ओडिशा के बालासोर जिले में बहनागा स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात तीन ट्रेनों की आपस में टकरा गई। जहां पहले हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर हुई, जिसके बाद मालगाड़ी कोरोमंडल एक्सप्रेस से जा भिड़ी। इस बड़े हादसे में अब तक करीब 300 लोगों ने अपनी जान गवां दी है, जबकि 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। देश में करीब 16 महीने बाद ऐसी रेल दुर्घटना हुई है जिसमें यात्रियों की जान गंवानी पड़ी। इससे पहले जनवरी 2022 में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दोमोहानी के पास हादसा हुआ था जिसमें 9 लोगों की मौत हुई थी।

देश के इतिहास में यह पहली ऐसी रेल दुर्घटना हैं जिसमें दो सौ से अधिक लोगों ने अपनी जान गवांई है। इससे पहले भी देश में कई रेल दुर्घटनाएं हुई लेकिन कभी भी इतनी जान-माल की हानि नहीं हुई। आइए जानते हैं इससे पहले देश में कब-कब ट्रेन हादसे हुए-

कदलुंदी नदी पुल हादसा- साल 2001 में केरल के कोझीकोड के पास कदलुंदी नदी पुल पर एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था। जहां ट्रेन में कुछ खराबी और भारी मानसून की वजह से एक डिब्बा टूट गया और ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में करीब 57 लोगों ने की मौत हो गई थी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

रफीगंज रेल पुल हादसा- साल 2002 में बिहार के धावे नदी पर बने रफीगंज रेल पुल पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अपनी पटरी से उतर गई थी। यह दुर्घटना अब तक देश की सबसे बड़ी रेल दुर्घटना थी, जिसमें 130 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन बाद में पता चला कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी बल्कि इलाके के नक्सलियों द्वारा इस अंजाम दिया गया था।

वलिगोंडा रेलवे ब्रिज हादसा- हैदराबाद के नजदीक वेलिगोंडा में भी साल 2005 में एक बड़ा रेल हादसा हुआ था। जहां अचानक आई बाढ़ की वजह से एक छोटा रेल्वे पुल आधा बह गया था। जिसकी जानकारी ट्रेन को नहीं थी और यात्रियों समेत ट्रेन पानी में उतर गई। इस हादसे में 200 से अधिक लोग घायल और करीब 114 लोगों की जान चली गई थी। 

भारत में बड़े रेल हादसों का इतिहास

1.भारत की अब तक की सबसे बड़ी रेल दुर्घटना 6 जून,1981 को बिहार में हुई.जहां तूफान के कारण ट्रेन नदी में जा गिरी.जिसमें 800 लोगों की मौत और 1000 से अधिक घायल हुए थे।

2.देश का दूसरा सबसे बड़ा रेल हादसा 3 अगस्त 1999 को दिल्ली जा रही ब्रह्पुत्र मेल अवध-असम एक्सप्रेस से गैसल, पश्चिम बंगाल में टकराई.जिसमें 285 लोगों की की मौत और 312 लोग घायल हुए।

3. देश की तीसरी सबसे बड़ी रेल दुर्घटना 20 अगस्त,1995 को नई दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस कालिंदी एक्सप्रेस से फ़िरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में जा टकराई. जिसमें 250 लोगों की मौत, 250 लोग घायल हुए।

4. चौथी बड़ी रेल दुर्घटना 22 जून,2001को मंगलोर-चेन्नई मेल केरल की कडलुंडी नदी में जा गिरी. जिसमें 59 लोग मारे गए।

5. 9सितंबर,2002 को हावड़ा से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई. इसमें 120 लोग मारे गए।

6. 20 नवंबर 2016 को कानपुर के पास पुखरायां में एक बड़ा रेल हादसा हुआ जिसमें कम से कम 150 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई. पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 कोच पटरी से उतर गए थे।

Tags:    

Similar News