बिरसा मुंडा के पोते बने भारत सरकार के मेहमान, दिल्ली में आदि महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

सुखराम मुंडा को आमंत्रण बिरसा मुंडा के पोते बने भारत सरकार के मेहमान, दिल्ली में आदि महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

IANS News
Update: 2021-11-16 08:01 GMT
बिरसा मुंडा के पोते बने भारत सरकार के मेहमान, दिल्ली में आदि महोत्सव का करेंगे उद्घाटन
हाईलाइट
  • सुखराम मुंडा और उनके दो पुत्र रांची एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए

डिजिटल डेस्क, रांची। भगवान बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा मंगलवार की शाम नई दिल्ली में शुरू हो रहे आदि महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करेंगे।भारत सरकार का जनजातीय कार्य मंत्रालय इसका आयोजन कर रहा है। भारत सरकार के आमंत्रण पर सुखराम मुंडा और उनके दो पुत्र मंगलवार सुबह रांची एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए।

बता दें कि केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया है। जनजातीय कार्य मंत्रालय इस मौके पर आगामी पंद्रह दिनों तक पूरे देश में कई आयोजन कर रहा है। भगवान बिरसा मुंडा रांची से 66 किलोमीटर दूर खूंटी के उलिहातू गांव के रहनेवाले थे। उनके वंशज आज भी यहां रहते हैं। जीवित वंशजों में सुखराम मुंडा सबसे वयोवृद्ध हैं। बिरसा मुंडा की जयंती के दिन केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खुद उलिहातू जाकर सुखराम मुंडा और अन्य परिजनों से मुलाकात की थी।

केंद्र सरकार के न्योते पर दिल्ली रवाना होने पहुंचे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे सुखराम मुंडा और उनके पुत्रों का एयरपोर्ट एवं विस्तारा एयरलाइन्स के अधिकारियों ने स्वागत किया। जनजातीय कार्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में आयोजित हो रहा आदि महोत्सव 16 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। इस महोत्सव में देश भर के जनजातीय कलाकार और कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा,राज्यमंत्री रेणुका सिंह और विश्वेश्वर टुडू के अलावा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News