झारखंड में सीमेंट व्यापारी ने की खुदकुशी

झारखंड में सीमेंट व्यापारी ने की खुदकुशी

IANS News
Update: 2019-09-08 15:30 GMT
झारखंड में सीमेंट व्यापारी ने की खुदकुशी
रांची, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के कोडरमा जिले में विनोद सिंह नाम के एक सीमेंट व्यापारी ने कथित तौर पर वित्तीय तनाव के चलते खुदकुशी कर ली।

पुलिस के अनुसार, महात्मा गांधी नगर स्थिति किराए के घर में सिंह का शव छत के पंखे से लटकता पाया गया। वह घर में अकेला था, उसकी पत्नी बेंगलुरु में उनकी बेटी से मिलने के लिए गई हुई थी।

घर की छत के पंखे से सिंह के शव को लटकता देख घटना की जानकारी पुलिस को मकान मालिक रामानुज पांडे ने दी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हलांकि, सिंह के बड़े भाई विजय सिंह ने कहा कि वह वित्तीय तनाव से ग्रस्त था और काफी दबाव महसूस कर रहा था। जिस कंपनी के साथ वह व्यापार करता था, उसने विनोद को सीमेंट देना बंद कर दिया। इसके कारण वह तनाव में रहने लगा।

विजय ने कहा, आर्थिक मंदी ने शायद उसे आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया।

--आईएएनएस

Similar News