सीमा पर तनाव के बीच चीन की नई चाल, ड्रैगन ने भारत के दो पत्रकारों के वीजा किए फ्रीज

इंडियन पत्रकारों से डरा ड्रैगन सीमा पर तनाव के बीच चीन की नई चाल, ड्रैगन ने भारत के दो पत्रकारों के वीजा किए फ्रीज

ANAND VANI
Update: 2023-04-05 02:57 GMT
सीमा पर तनाव के बीच चीन की नई चाल, ड्रैगन ने भारत के दो पत्रकारों के वीजा किए फ्रीज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत को लेकर चीन हर रोज कोई न कोई नया पैंतरा अपनाता रहता है। सीमा पर तनाव के बीच अब चीन ने नई चाल चली है। ड्रैगन ने दो भारतीय पत्रकारों का वीजा फ्रीज कर दिया है। इसमें एक प्रसार भारती के संवाददाता अंशुमन मिश्रा और दूसरे द हिंदू के संवाददाता अनंत कृष्णन शामिल हैं। दोनों पत्रकार छुट्टी पर भारत आए थे और जब वापस गए तो ड्रैगन ने दोनों को प्रवेश देने से मना कर दिया। और वीजा के प्रीज होने की बात कही। हालांकि ड्रैगन ने ये कदम तब उठाया है जब भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक चीनी पत्रकार को देश छोड़ने के लिए कहा था। सीमा पर टेंशन के बीच अब ड्रैगन ने नए पैंतरा अपनाया है।

आपको बता दें कुछ समय पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी के नई दिल्ली स्थित एक संवाददाता को सूचित किया कि उनके भारतीय वीजा का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। जिसके चलते उन्हें 31 मार्च तक चीन वापस जाने के लिए कहा था। और वो तय समय के अंदर वह वापस चले गए।

 ड्रैगनवासी शिन्हुआ संवाददाता के वापस चीन लौटने के अलग अलग मायने निकाल रहे है। कुछ लोग लंबे समय से भारत में रहने तो कुछ संवाददाता के अन्य गतिविधियों में शामिल होने की आशंका लगा रहे है।  इसलिए भारत सरकार ने उसका वीजा एक्सटेंड नहीं किया। हालांकि भारत की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। 

Tags:    

Similar News