महिला सशक्तिकरण के लिए आधी रात को दिल्ली पुलिस की ‘द फियरलैस रन’

महिला सशक्तिकरण के लिए आधी रात को दिल्ली पुलिस की ‘द फियरलैस रन’

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-10 05:16 GMT
हाईलाइट
  • कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में रविवार को आधी रात में महिलाओं और लड़कियों ने बिना डरे दौड़ लगाई।
  • दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त अजय चौधरी ने दौड़ के लिए प्लेग ऑफ किया।
  • यूनाइटेड सिस्टर फाउंडेशन और नई दिल्ली पुलिस ने ‘द फियरलैस रन’ दौड़ का आयोजन किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में रविवार को आधी रात में महिलाओं और लड़कियों ने बिना डरे दौड़ लगाई। दरअसल यूनाइटेड सिस्टर फाउंडेशन और नई दिल्ली जिला पुलिस की ओर से ‘द फियरलैस रन’ नाम की दौड़ का आयोजन किया। देर रात करीब 12.30 बजे तक दौड़ चली। इस 5 किमी की दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं सशक्तिकरण को मजबूत करना और यह संदेश देने था कि बिना किसी डर के समय महिलाएं शहर के चारों ओर घूम सकती हैं। दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त अजय चौधरी ने दौड़ के लिए फ्लैग ऑफ किया था। संयुक्त आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि आधी रात को दौड़ आयोजित करने का मकसद महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना था। 

Similar News