जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुआ वित्त मंत्रालय का कर्मचारी, कई देशों को भेजी सीक्रेट जानकारी  

सीक्रेट इनफार्मेशन लीक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुआ वित्त मंत्रालय का कर्मचारी, कई देशों को भेजी सीक्रेट जानकारी  

Manuj Bhardwaj
Update: 2023-01-18 16:07 GMT
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुआ वित्त मंत्रालय का कर्मचारी, कई देशों को भेजी सीक्रेट जानकारी  
हाईलाइट
  • वह वित्त मंत्रालय में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहा था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पैसे के बदले दूसरे देशों को सीक्रेट जानकारी पहुंचाने के लिए वित्त मंत्रालय का एक कर्मचारी गिरफ्तार किया गया है। जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम सुमित बताया जा रहा है। वह वित्त मंत्रालय में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहा था। काम करते हुए उसने मंत्रालय की संवेदनशील जानकारी कई देशों की साथ शेयर की। 

पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार कर उसका फोन जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इसी फोन से सुमित जासूसी कर रहा था। इस केस में ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट (Official Secret Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह शख्स कितने दिन से मंत्रालय में काम कर रहा था या वह कितने देशों को सीक्रेट जानकारी दे चुका है। इस बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

जानकारी के मुताबिक, मामला मंत्रालय से जुड़ा होने के कारण पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही बयान जारी करना चाहती है। 

क्या है Official Secret Act 1923?

Official Secret Act 1923 सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों पर लागू होता है। इस कानून के तहत जो भी व्यक्ति जासूसी में शामिल होगा, देशद्रोही गतिविधियों में एक्टिव होगा और ऐसा काम करेगा जिससे देश के गौरव को ठेस पहुंचे, तो ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट लागू होगा। इसमें कहा गया है कि जिन भी गतिविधियों में भारत के खिलाफ एक दुश्मन राज्य की मदद करना शामिल है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। 
 
 

Tags:    

Similar News