मॉस्को से आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, अलर्ट पर आईं एजेंसियां

फ्लाइट में बम मॉस्को से आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, अलर्ट पर आईं एजेंसियां

Manuj Bhardwaj
Update: 2022-10-14 02:38 GMT
मॉस्को से आ रही फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, अलर्ट पर आईं एजेंसियां
हाईलाइट
  • फ्लाइट सुबह 3.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मॉस्को से दिल्ली आ रहे एक विमान में बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। फ्लाइट तड़के 3.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। इसके बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को नीचे उतारा गया और फ्लाइट की जांच की गई। रेस्क्यू टीम भी एयरपोर्ट पहुंच गई है। यात्रियों के सामान की तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने यात्रियों से संयम बरतने की अपील की है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बताया, मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। इसके बाद फ्लाइट तड़के 3.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया। मामले की जांच की जा रही है। 

सूचना मिलने के बाद अलर्ट पर आईं एजेंसियां

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को देर रात 11.15 बजे एक मेल मिला, जिसमें लिखा था की मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट नंबर SU 232 में बम है। इसके बाद सभी एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ता, बचाव दल तैनात किया गया। विमान रनवे 29 पर उतरा। इसके बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित नीचे लाया गया। विमान की जांच की गई। हालांकि उसमें कोई बम नहीं मिला। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। उड़ान में 386 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य थे। मेल किसने और कहां से भेजा, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

 

Tags:    

Similar News