Leoard Population: जावड़ेकर ने 'स्टेटस ऑफ़ लेपर्ड्स इन इंडिया 2018' रिपोर्ट जारी की, 4 साल में तेंदुए की आबादी 60% बढ़ी

Leoard Population: जावड़ेकर ने 'स्टेटस ऑफ़ लेपर्ड्स इन इंडिया 2018' रिपोर्ट जारी की, 4 साल में तेंदुए की आबादी 60% बढ़ी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-12-21 16:13 GMT
Leoard Population: जावड़ेकर ने 'स्टेटस ऑफ़ लेपर्ड्स इन इंडिया 2018' रिपोर्ट जारी की, 4 साल में तेंदुए की आबादी 60% बढ़ी
हाईलाइट
  • प्रकाश जावड़ेकर ने 'स्टेटस ऑफ़ लेपर्ड्स इन इंडिया 2018' रिपोर्ट जारी की
  • भारत में तेंदुए की आबादी 4 साल में 60% बढ़ी
  • रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में भारत में तेंदुए की आबादी 12
  • 852 हो गई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को "स्टेटस ऑफ़ लेपर्ड्स इन इंडिया 2018" रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में भारत में तेंदुए की आबादी 12,852 हो गई है। 2014 में यह  8 हजार थी। यानी भारत में तेंदुए की आबादी 4 साल में 60% बढ़ी है। मंत्री ने कहा कि बाघों और शेरों के समान तेंदुओं की संख्या में वृद्धि की रिपोर्ट दर्शाता है कि देश अपनी इकोलॉजी और बायोडायवर्सिटी की अच्छी तरह से रक्षा कर रहा है।

रिपोर्ट के की पॉइंट:
-कैमरा ट्रैपिंग विधि का उपयोग करके तेंदुए की आबादी का अनुमान लगाया गया है। 2018 तक भारत में 12,852 तेंदुए हैं, 2014 के बाद से 60% की वृद्धि हुई है।

-भारत में तेंदुए का सबसे ज्यादा कंसनट्रेशन मध्य प्रदेश (3,421) में हैं। इसके बाद कर्नाटक (1,783) और महाराष्ट्र (1,690) का नंबर आता है।

-भारतीय उपमहाद्वीप में अवैध शिकार, हैबिटैट लॉस, प्राकृतिक शिकार में कमी और कॉन्फ्लिक्ट तेंदुए की आबादी के लिए बड़े खतरे हैं।

-क्षेत्रवार वितरण देखें तो मध्य भारत और पूर्वी घाटों में सबसे अधिक 8,071 तेंदुए पाए गए, जिनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

-पश्चिमी घाट क्षेत्र में 3,387 तेंदुए हैं। इस क्षेत्र में कर्नाटक, तमिल नाडु, गोवा और केरल शामिल हैं।

-शिवालिक और गैंगेटिक प्लेन्स में 1,253 तेंदुए हैं जिनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार शामिल हैं।

-पूर्वोत्तर की पहाड़ियों में, बस 141 तेंदुए हैं।

Tags:    

Similar News